मुंबई के रहनेवाले अथर्व ने IHM (इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट) से अपनी पढ़ाई पूरी की और एक होटल में नौकरी करने लगे। लेकिन फिर आया कोविड, महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लगा दिया गया और अथर्व की नौकरी चली गई। उसके बाद अथर्व ने जो किया वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है।
गीता पाटिल ने ‘पाटिल काकी’ नाम से एक बिजनेस शुरू किया है, जहां शुद्ध महाराष्ट्रियन व्यंजन बनाए और बेचे जाते हैं। गीता को मुंबई और पुणे से हर महीने हजारों ऑर्डर मिलते हैं। इस बिजनेस से उनकी सालाना कमाई करीब 1 करोड़ रुपये है।