20 फरवरी 1936 को पंजाब के होशियारपुर में जन्में जरनैल सिंह ढिल्लों भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व-कप्तान रहे। उन्होंने साल 1965-67 के दौरान कप्तानी संभाली। साल 1962 में हुए जकार्ता एशियाई खेलों में भारत की जीत का सबसे ज़्यादा श्रेय जरनैल सिंह को जाता है।
भारतीय फुटबॉल टीम आज तक फीफा वर्ल्ड कप में नहीं खेल पायी है। साल 1950 में भारतीय टीम ने फीफा के लिए क्वालीफाई किया था। पर परिस्थियों के चलते आल इंडिया फूटबाल संघ टीम को ब्राज़ील नहीं भेज पाया था। कुछ ही दिनों में फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है।