- शिक्षक दंपति का टेरेस गार्डन हुआ देशभर में मशहूर!
इस सरकारी शिक्षक दंपति ने अपने 100 गज के टेरेस को ही छोटा सा खेत बना दिया। आज वे अपने घर की छत पर ऑर्गेनिक सब्ज़ियां उगा रहे हैं और साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को भी स्वस्थ और केमिकल-फ्री जीवन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reels/DUYVJTuj8AF/
उनकी इस प्रेरणादायक गार्डनिंग कहानी को The Better India पर लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया।
इतना ही नहीं, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिली।
जो शुरुआत अपने बेटे की सेहत के लिए की थी, वही आज हजारों परिवारों के लिए उम्मीद और प्रेरणा बन गई।
2. देशभर के प्यार ने बदली पूरिबेन की ज़िंदगी, कला को मिला नया आसमान!
पूरिबेन रबारी का सपना था आर्मी में शामिल होना। वे मिलिट्री पुलिस की तैयारी भी कर रही थीं।
लेकिन परिवार में हुई एक घटना के कारण उन्हें अपना सपना बीच में ही छोड़ना पड़ा।
जब हालात ठीक हुए, तब वे दोबारा आर्मी में तो शामिल नहीं हो सकीं।
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
उन्होंने अपने इलाके की पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
आज वे हलारी हैंडीक्राफ्ट और पारंपरिक ज्वेलरी को नए स्तर तक ले जाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
उनके इसी प्यार, प्रयास और कलाकारी पर बने हमारे वीडियो को देशभर से लोगों का ढेर सारा प्यार मिला।
लोगों ने उन पर भरोसा जताते हुए एडवांस पेमेंट करके ऑर्डर दिए।
आइए देखिए — इस समर्थन और विश्वास ने उनके जीवन में क्या बदलाव लाया।