नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने NHB Recruitment-2021 के तहत, 30 नवंबर 2021 को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके तहत, वरिष्ठ प्रबंधन ग्रेड स्केल- IV (क्षेत्रीय प्रबंधक-जोखिम प्रबंधन), मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल- II (डिप्टी मैनेजर) और जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- I (सहायक प्रबंधक) के लिए भर्ती की जानी है।
पदों का विवरण
- इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 17 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- स्केल 1 में सहायक प्रबंधक (Assistant Manager, Scale I) के 14 पदों पर भर्ती की जानी है।
- स्केल 2 में उप प्रबंधक (Deputy Manager, Scale II) के 2 पदों पर और स्केल 4 में क्षेत्रीय प्रबंधक (Regional Manager, Scale IV) के एक पद पर भर्ती की जानी है।
- एनएचबी ने अपने विज्ञापन में स्पष्ट किया है कि पदों के अनुसार घोषित रिक्तियों की संख्या, बैंक की वास्तविक जरूरत के अनुसार घट या बढ़ भी सकती है।
जानने योग्य बातें
- भारतीय नागरिक, NHB Recruitment-2021 के सभी पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
- इसके अलावा, भारतीय मूल का कोई व्यक्ति जो पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, युगांडा, युनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया (पूर्व में तांगानिका और ज़ांज़ीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से पलायन कर चुका हो और भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से रह रहा हो, वह भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है।
- इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
आयु सीमा
- सहायक प्रबंधक पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 व अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है।
- उप प्रबंधक पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 23 साल से कम और 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- क्षेत्रीय प्रबंधक पद के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
- SC/ST उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष व OBC (Non-creamy layer) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है।
- PwBD (अनारक्षित) उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष, PwBD (SC/ST) को 15 वर्ष और PwBD (OBC) को 13 वर्ष की छूट गई है।
- इसके अलावा, एक्स सर्वीसमेन को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- इच्छुक व योग्य उम्मीदवार यहां क्लिक करके आवेदन कर सकते हैं।
- अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू हो चुकी है।
- NHB Recruitment-2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2021 है।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- सभी पदों पर आवेदन, केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः कैसे बना एक भारतीय इंजीनियर ट्विटर का CEO? पराग अग्रवाल के बारे में 5 बातें
यदि आपको The Better India – Hindi की कहानियां पसंद आती हैं या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखें या Facebook, Twitter या Instagram पर संपर्क करें।