परीक्षा के लिए अगर आपने ठीक ढंग से योजना बनाकर तैयारी नहीं की है, तो सफलता मिलना मुश्किल है। अब चाहे वह परीक्षा देश की सबसे मुश्किल यूपीएससी (Books for UPSC CSE) हो या फिर कोई और। पायनियरिंग एविएटर, एंटोनी डी सेंट-एक्सुपरी ने भी एक बार कहा था, “आपका लक्ष्य बिना योजना के सिर्फ एक इच्छा बनकर रह जाता है।” मतलब साफ है कि अगर मंजिल तक पहुंचना है और वहां तक जाने की राह आसान बनानी है, तो सिलसिलेवार ढंग से आगे बढ़ना होगा।
फिलहाल, हम बात संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की कर रहे हैं, जहां सफलता के लिए कड़ी मेहनत की दरकार होती है। लेकिन मेहनत के साथ-साथ जरूरत, अध्ययन सामग्री के लिए एक रणनीति बनाए जाने की भी है, ताकि कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा तैयारी की जा सके और इसमें सबसे बड़ी भूमिका होती है सही किताबों (Books for UPSC preparation) के चयन की।
आपको एक बेहतर शुरुआत देने के लिए, हमने यूपीएससी (आईएएस) प्रीलिम्स और मेन्स की तैयारी के लिए कुछ सबसे ज़रूरी किताबों की एक चेकलिस्ट बनाई है। इनके लिंक भी साथ में दिए गए हैं, ताकि आप इन किताबों को आसानी से खरीद सकें। आईएएस टॉपर्स ने भी तैयारी के दौरान इन 20 किताबों (एनसीईआरटी के अलावा) से पढ़ाई करने की सलाह दी। ये किताबें आपको विषय के बारे में गहरी समझ और बुनियादी बातों पर अच्छी पकड़ बनाने में मदद करेंगी।
1. इंडियन पॉलिटी फॉर सिविल सर्विस- एम लक्ष्मीकांत (राजनीति)
इसे ‘राजनीति के बाइबल’ के रूप में भी जाना जाता है। यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए खासतौर पर तैयार की गई, यह किताब (Books for UPSC preparation) विषय के बारे में एक व्यापक समझ देती है। इसे ढंग से पढ़ा जाए, तो यह प्रीलिम्स के साथ-साथ मेंस में भी अच्छे अंक दिलाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। यह यूपीएससी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाइड में से एक है। इस किताब के लेखक, राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट हैं और सिविल सेवा के उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देने का उन्हें वर्षों का अनुभव रहा है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
2. इंडियन आर्ट एंड कल्चर -नितिन सिंघानिया (संस्कृति)
अगर भारतीय कला और संस्कृति के बारे में गहराई से जानना है, तो इससे बेहतर किताब (Books for UPSC preparation) आप को नहीं मिलेगी। यह देश की विविध संस्कृति और कला में एक गहन मार्गदर्शक है। इसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए भारतीय कला, पेंटिंग, संगीत और वास्तुकला के बारे में काफी जानकारी दी गई है। लेखक पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उसके बाद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तरफ रुख किया। वह, इस विषय पर भी उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करते रहे हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
3. इंटरनेशनल रिलेशन्स -पुष्पेश पंत (अंतर्राष्ट्रीय संबंध)
संप्रभु राज्यों के बनने से लेकर आज के समय तक के वैश्विक मुद्दों तक, इस किताब में सभी प्रमुख घटनाओं को शामिल किया गया है। हर तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले सभी छात्रों की यह पहली पसंद है। इसके लेखक पुष्पेश पंत, पद्मश्री से सम्मानित हैं। वह एक शिक्षाविद् और इतिहासकार हैं और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
4. चैलेंज और स्ट्रेटजीः रीथिंकिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी- राजीव सीकरी (अंतर्राष्ट्रीय संबंध)
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए एक और बेहतरीन किताब (Books for UPSC preparation), इसे भारतीय विदेश सेवा अधिकारी राजीव सीकरी ने लिखा है। अपने 36 साल के अनुभव, विचारों और नीति-उन्मुख दृष्टिकोण को उन्होंने अपनी इस पुस्तक में संकलित किया है। यह भारत की शक्तिशाली विदेशनीति के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात करती है और विदेश नीति निर्माण में नवीनतम रुझानों का भी विश्लेषण करती है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
5. इंडियन इकोनॉमी फॉर सिविल सर्विसेज़- नितिन सिंघानिया (अर्थव्यवस्था)
हाल के कुछ सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था में काफी बदलाव आए हैं। यह किताब देश में आर्थिक विकास और विकास के उतार-चढ़ाव के बारे में व्यवस्थित ढंग से जानकारी देती है। बेहतर और व्यापक समझ के लिए इसमें फ्लो चार्ट, टेबल ग्राफ और उदाहरण शामिल किए गए हैं। आर्थिक कूटनीति, ऊर्जा सुरक्षा, कूटनीति, रक्षा और विदेशी संगठनों के बीच बातचीत, कुछ ऐसे विषय हैं जिन पर चर्चा की गई है। लेखक अर्थशास्त्र विषय में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
6. इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड पॉलिसी इन इंडिया- जैन और ओहरी (अर्थव्यवस्था)
यह बैचलर ऑफ आर्ट्स/ कॉमर्स स्नातकों के पाठ्यक्रम का हिस्सा है। यह किताब (Books for UPSC preparation) भारतीय अर्थव्यवस्था का गहन विश्लेषण करने के साथ-साथ, स्वतंत्रता के बाद देश में तैयार की गई प्रमुख आर्थिक नीतियों के बारे में जानकारी देती है। यूपीएससी के अलावा, यह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी है। टी आर जैन और वीके ओहरी दोनों ही अर्थशास्त्री हैं। यह किताब सीबीएसई और यूजीसी पाठ्यक्रम का भी हिस्सा है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
7. ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस- ऑक्सफोर्ड पब्लिशर्स (भूगोल)
एक यूपीएससी उम्मीदवार के पास एटलस का होना जरूरी है। खासकर उनके लिए जिन्होंने भूगोल को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना है। फिलहाल, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए काफी सारी एटलस मार्केट में उपलब्ध हैं। लेकिन बेहतरीन प्रिंटिंग क्वालिटी और व्यापक डाटा के चलते सबसे बेहतर ऑक्सफोर्ड स्कूल एटलस को माना जाता रहा है। स्पष्ट और समझने में आसान मानचित्रों के साथ पाठक इसकी विवरण की सटीकता और गहराई पर भरोसा करते हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
8. ज्योग्राफी ऑफ इंडिया – माजिद हुसैन (भूगोल)
यह किताब (Books for UPSC preparation), भारत की भौगोलिक विशेषताओं का वर्णन करती है। इसमें देश की भौगोलिक स्थिति के नक्शे डेटा और आंकड़े शामिल हैं। नए, नौवें संस्करण में जम्मू व कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में हाल-फिलहाल में जो भी बदलाव किए गए हैं, उसकी पूरी जानकारी के साथ इसे अपडेट किया गया है। किताब में सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं और अभियानों को भी जगह दी गई है। इसके लेखक एक प्रसिद्ध भूगोल के जानकार और शिक्षक हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
9. सर्टिफिकेट ऑफ फिजिकल एंड ह्यूमन ज्योग्राफी- जीसी लेओंग (भूगोल)
इस किताब में विश्व जलवायु और वनस्पति क्षेत्र जैसे भूगोल के प्रमुख तत्वों के साथ-साथ, मानव भूगोल के साथ उनके संबंधों पर विस्तार से जानकारी दी गई है। इसमें कई स्थानीय उदाहरण दिए गए हैं, जिससे इन्हें समझना आसान हो जाता है। साथ ही अभ्यास के लिए प्रश्न भी दिए गए हैं, जो उम्मीदवारों को उनकी संबंधित परीक्षा के लिए तैयार करते हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
10. एनवायरमेंटल इकोलॉजी बायोडाइवर्सिटी क्लाइमेट चेंज एंड डिजास्टर मैनेजमेंट- डॉ रवि अग्रहारी (पर्यावरण)
पर्यावरण से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों के बारे में जानकारी लेनी हो और या फिर उनका समाधान ढूंढना हो, सब कुछ आपको इस एक किताब में मिल जाएगा। सिविल सेवा परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले विषय आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं। इस किताब को मैकग्रा हिल ने प्रकाशित किया है। इस किताब के जरिए पर्यावरण जैसे जटिल विषय को आसानी से समझा जा सकता है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
11. चैलेंजस टू इंटरनल सिक्योरिटी ऑफ इंडिया- अशोक कुमार और विपुल अनेककांत (सामान्य अध्ययन)
किताब (Books for UPSC preparation) में देश की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों और अन्य समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसके नए चौथे संस्करण में जम्मू और कश्मीर की वर्तमान स्थिति, नए सोशल मीडिया कोड, भारत में इंटरनेट प्रतिबंध और कोविड-19 के प्रभाव जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है। पुस्तक के सह-लेखक अशोक कुमार IPS हैं और विपुल अनेकांत DANIPS हैं। इसे मैकग्रा हिल ने प्रकाशित किया है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
12. एथिक्स, इंटिग्रिटी एंड एप्टीट्यूड फॉर सिविल सर्विस एग्जामिनेशन- सुब्बा राव और पी.एन. रॉय चौधरी (नैतिकता)
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए, यह एक महत्वपूर्ण किताब। इसमें प्रश्न-पत्रों को हल किया गया है। साथ ही लेखन तकनीक को सुधारने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए काफी सारी सामग्री हैं। जी सुब्बाराव और पीएन राय की यह किताब यूपीएससी या फिर किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए एक बेस्टसेलर मानी जाती है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
13. इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस- बिपन चंद्रा, मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, सुचेता महाजन, के एन पणिक्कर (इतिहास)
इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम का अध्ययन किए बिना यूपीएससी की तैयारी कभी पूरी नहीं होती है। इस किताब के सभी लेखक जाने-माने इतिहासकार हैं। यहां 1857 से लेकर 1947 के बीच के समय की पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है। किताब को गहन शोध के बाद तैयार किया गया है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
14. इंडिया आफ्टर इंडिपेंडेंस- बिपन चंद्रा, मृदुला मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी (इतिहास)
‘इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस’ की अगली कड़ी के रूप में इसे बिपन चंद्रा, मृदुला मुखर्जी और आदित्य मुखर्जी ने लिखा है। किताब में ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के बाद देश को मिली सफलता और चुनौतियों का व्यापक रूप से विश्लेषण किया गया है। भारत के पांच दशकों के सफर की कहानी का विस्तारपूर्वक अध्ययन किया गया है। नेहरू सरकार के समय में मौजूद राजनीतिक और आर्थिक एजेंडे के साथ-साथ, विदेश नीति को भी इसमें शामिल किया गया है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
15. ए हिस्ट्री ऑफ मिडिवल इंडिया- सतीश चंद्रा (इतिहास)
मध्यकालीन भारत के इतिहास को अपने में समेटे इस किताब (Books for UPSC preparation) में 8वीं से लेकर 18वीं सदी के भारत का गहन विश्लेषण किया गया है। इस दौरान हुए आक्रमण और आर्थिक व सामाजिक बदलावों का भारत पर क्या असर पड़ा, इस पर व्यापक प्रकाश डाला गया है। लेखक एक लोकप्रिय इतिहासकार और जेएनयू के रिटायर प्रोफेसर हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
16. इंडिया’स एन्सिएंट पास्ट- आरएस शर्मा (इतिहास)
यह इतिहास (NCERT) की किताब है। इसे बाद में भारत के प्राचीन अतीत के रूप में प्रकाशित किया गया। किताब में हड़प्पा सभ्यता, वैदिक काल और मौर्य राजवंश के उदय की विस्तृत जानकारी दी गई है। यह, नवपाषण और ताम्र पाषाण काल साम्राज्य के विकास और व्यापार के गौरवशाली इतिहास को संजोने का प्रयास करती है। लेखक प्राचीन युग की विशेष जानकारी रखते हैं और एक जाने-माने इतिहासकार हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
17. ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ मॉडर्न इंडिया- राजीव अहीर(इतिहास)
राजनीति स्पेक्ट्रम से प्रकाशित यह किताब, देश में पुर्तगलियों के आने और उनसे जुड़ी घटनाओं के बारे में जानकारी देती है। भारत में उतरने वाले पहले यूरोपीय के पूर्ण शक्ति स्थापित करने से लेकर शक्तिशाली सम्राटों और उनके राज्यों के पतन तक सभी घटनाओं को सिलसिलेवार ढंग से रखने का प्रयास किया गया है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
18. मास्टरिंग मॉडर्न वर्ल्ड हिस्ट्री- नॉर्मन लोव (इतिहास)
यह किताब आधुनिक दुनिया में हुईं प्रमुख घटनाओं और उनके परिणामों की जांच करती है। इसकी भाषा का स्तर सामान्य है, जिसे आसानी से समझा जा सकता है। जिन्हें इतिहास से लगाव है, उन उम्मीदवारों के लिए यह काफी उपयोगी है। लेखक इतिहासकार और शिक्षक हैं उन्हें इस क्षेत्र में तीन दशकों से ज्यादा का अनुभव है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
19. इम्पोर्टेंट जजमेंट्स देट ट्रांसफॉर्म्ड इंडिया- एलेक्स एंड्रयूज जॉर्ज (राजनीति)
इस किताब में समाज के साथ-साथ देश की पूरी न्यायपालिका पर प्रभाव डालने वाले सबसे महत्वपूर्ण अदालती निर्णयों का विस्तार से उल्लेख किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के जिन फैसलों से संविधान में बदलाव करने की राह मिली है, उन अदालती निर्णयों को संकलित कर इसे एक पुस्तक का रूप दिया गया है। महत्वपूर्ण अदालती मामलों की जानकारी के लिए इससे बेहतर किताब शायद ही आपको मिले। लेखक एक शिक्षक और सिविल सेवा परीक्षा प्रशिक्षक हैं।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
20. फेसेट ऑफ इंडियन कल्चर- स्पेक्ट्रम (संस्कृति)
भारत की विविध संस्कृति और परम्पराओं के बारे में पढ़ना कई बार काफी बोझिल हो जाता है। लेकिन यह किताब इन विषयों को भी रुचिकर बना देती है। यह देश की कला वास्तुकला साहित्य और बौद्धिक परंपरा, विश्वास और मिथकों के लिए एक बेहतरीन मार्गदर्शक है। इसमें अभ्यास के लिए काफी सारे हल किए गए प्रश्नपत्र दिए गए हैं। साथ ही कुछ अनसुलझे प्रश्न भी हैं। पुस्तक को शिक्षकों या विशेषज्ञों द्वारा संपादित किया गया है। इसे स्पेक्ट्रम ने प्रकाशित किया है।
किताब खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
मूल लेखः अनघा आर मनोज
संपादनः अर्चना दुबे
यह भी पढ़ेंः UPSC टॉपर से जानिए तैयारी का तरीका, करें सही टाइम मैनेजमेंट और स्टडी प्लान