दिवाली की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, ऐसे में एक ओर जहां, कुछ लोग घर में त्योहार मनाते हैं, तो वहीं कई ऐसे लोग भी होते हैं, जो छुट्टियों का इस्तेमाल घूमने-फिरने के लिए करना चाहते हैं।

तो इस दिवाली कहां का है प्लान? वैसे ये समय इन 10 जगहों पर जानें का बेस्ट समय है। 

Burst with Arrow

तो चलिए जानें कहां जा सकते हैं हम...

1.

कोलकाता

कोलकाता को सिटी ऑफ जॉय कहा जाता है। दिवाली में कोलकाता की रौनक देखते ही बनती है। पूरा शहर जगमगा रहा होता है। इस मौके पर दक्षिणेश्वर मंदिर जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

अयोध्या, दिवाली के समय बेहद खूबसूरती से सजी होती है। यहां आप राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और आसपास के फेमस मंदिरों में जा सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर शाम को होने वाली सरयू आरती का भी आनंद ले सकते हैं।

2.

अयोध्या

3.  अमृतसर

दिवाली के समय अमृतसर जाना बहुत ही शानदार अनुभव होगा। दिवाली में अमृतसर में बंदी छोर दिवस मनाया जाता है। दिवाली पर आप स्वर्ण मंदिर जा सकते हैं, यहां की रौनक और सुंदरता देखते ही बनती है।

Arrow

असम

4

Burst

दीवाली के दौरान, असम के तेजपुर और काजीरंगा ज़रूर जाएं, क्योंकि यहां दिवाली काफी भव्य तरीके से मनाते हैं। असम, सबसे ज्यादा पसंद किए जाने दिवाली वेकेशन डेस्टिनेशन्स में से एक है।

गोवा

5.

दिवाली के मौके पर गोवा घूमने जा सकते हैं। गोवा में सुंदर कैंडल्स से घर सजाए जाते हैं और नरकासुर दहन किया जाता है। आप यहां बीच पर ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं।

Burst
Arrow

6.  मदुरै, तमिलनाडु

मदुरै देश के सबसे पुराने बसे हुए शहरों में से एक है। अगर आप दिवाली के दौरान, भारत के इस हिस्से में हैं, तो मदुरै में मीनाक्षी मंदिर ज़रूर जाएं।

वैसे तो वाराणसी की देव दीपावली बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन आप दिवाली के मौके पर भी बनारस घूमने जा सकते हैं। इस समय बनारस के बाजारों व घाटों पर घूमने का आनंद ले सकते हैं। गंगा महोत्सव में भी शामिल हो सकते हैं।

7. वाराणसी

8. जयपुर

दीवाली के दौरान, जयपुर की गलियों, घरों और दुकानों में अलग ही रोशनी होती है। हर साल पिंक सिटी की पूरी इमारतें और बाजार जगमगाते हैं। दिवाली वेकेशन डेस्टिनेशन के लिए जयपुर जाना लोग काफी पसंद करते हैं।

9.

मैसूर

दिवाली के समय मैसूर पैलेस को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है। बड़े मेले का आयोजन होता है। मैसूर में हर साल लाखों लोग दिवाली मनाने आते हैं।

राजस्थान का उदयपुर भी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां मौजूद पुराने किले और महल देखने लायक हैं। परिवार को रॉयल लाइफ एंजॉय करवाना चाहते हैं, तो इस जगह पर उन्हें ज़रूर लेकर जाएं। 

10.

उदयपुर