झटपट बना सकते हैं दिवाली की ये 5 मिठाइयां

बाज़ार से मिठाई लाने के बजाय, सिर्फ तीन चीज़ों से घर पर बनाएं ये आसान मिठाइयां। पढ़ें इन्हें बनाने का तरीका।

मूंगफली के लड्डू 

1

मूंगफली को थोड़ा रोस्ट करें और फिर इसका पाउडर बनाकर, इसमें गुड़ और घी मिलाकर लड्डू बना सकते हैं।    स्वाद के लिए इसमें नारियल और ड्राई फ्रूट मिलाएं।

नारियल लड्डू 

2

नारियल पाउडर में कन्डेंस्ड मिल्क मिलाकर आसानी से लड्डू बना सकते हैं। फ्लेवर के लिए इसमें गुलाब के पत्ते और इलाइची मिला सकते हैं।  

मूंग दाल लड्डू 

3

मूंग दाल को रोस्ट करके पाउडर बनाएं, फिर इसे घी के साथ तब तक कढ़ाई में सेके जब तक घी अलग न हो जाएं।  बाद में इसे ठंडा करके चीनी मिलाकर लड्डू बना लें।

ड्राई फ्रूट लड्डू

4

अपनी पसंद के सभी ड्राई फ्रूट्स रोस्ट कर लें। अब इसका दरदरा पाउडर बना लें और इसे खजूर में मिलाकर लड्डू बनाएं। है न बेहद आसान!

बादाम बर्फी 

5

खोया और चीनी को कढ़ाई में गर्म करें,  करीबन चार से पांच मिनट के बाद इमसें बादाम का पाउडर मिलाकर प्लेट में निकालें। ठंडा होने पर बर्फी काट लें।   बादाम का पाउडर बनाने से पहले इसके छिल्के निकाल लें।