Site icon The Better India – Hindi

इन 25 देशों में आप बिना वीजा के भी घूम सकते हैं

Visa free countries for Indians

छुट्टियों में विदेश (Visa Free countries) घूमने जाना कौन नहीं चाहता? लेकिन दूसरे देश जाने की एक फूलप्रूफ योजना बनना एक थका देने वाला काम हो सकता है। जगह चुनने से लेकर खर्चों की लिस्ट बनाना और फिर वीज़ा औपचारिकताओं के पूरा होने का इंतजार करने तक, ऐसी कई चीजें हैं जिनपर ध्यान देने की ज़रुरत होती है।

लेकिन अगर आप वीज़ा मिलने में लगने वाले समय को बचाना चाहते हैं, तो ऐसे देशों की यात्रा कर सकते हैं, जहां जाने के लिए भारतीय पर्यटकों को वीज़ा की ज़रूरत नहीं होती है। 

हम आपको 25 ऐसे देशों की लिस्ट दे रहे हैं, जहां आप बिना वीज़ा के भी जा सकते हैं:

1. बारबाडोस

Barbados

बारबाडोस एक आकर्षक कैरिबियाई आइलैंड है, जो चारों ओर अटलांटिक महासागर से घिरा हुआ है। यह समृद्ध सांस्कृतिक विविधता वाला एक स्वतंत्र ब्रिटिश कॉमनवेल्थ राष्ट्र है। यह सफेद-रेत वाले आकर्षक बीच के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यहां पहाड़ियां और कई किस्म के पेड़-पौधों का भी आनंद लिया जा सकता है।

यह हनीमून मनाने वाले कपल्स और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने वालों से लेकर, बीच पसंद करने वालों और खाने के शौकीन लोगों तक के लिए एक शानदार जगह है।

पर्यटक, भारतीय पासपोर्ट के साथ, बिना वीजा (Visa Free country for Indians) के 3 महीने के लिए बारबाडोस जा सकते हैं।

2. भूटान (Visa Free country for Indians)

Bhutan

पूर्वी हिमालय के पास, चारो ओर भूमि से घिरा यह देश भारत के साथ बॉर्डर साझा करता है। भूटान, भारत में रहनेवालों के लिए एक खूबसूरत और नज़दीक अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन्स में से एक है।

यहां कई नदियाँ हैं, जहां पर्यटक कई तरह की एक्टिविटीज़ का मज़ा ले सकते हैं। इसके अलावा, भूटान में पर्यटकों को पहाड़ों पर एडवेंचर ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा का लुत्फ उठाने का अवसर भी मिलता है। 

भूटान में कई दार्शनिक स्थल हैं, जैसे ड्रुकग्येल ज़ोंग का प्राचीन खंडहर, फाजो ड्रगोम ज़िगपो और उनके वंशजों से जुड़े पवित्र स्थल, तमज़िंग मठ आदि।

भूटान जाने वाले भारतीय नागरिक बिना वीजा के 14 दिनों तक वहां रह सकते हैं।

3. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स

British Virgin Islands

वर्जिन आईलैंड को आमतौर पर ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड भी कहा जाता है। यह एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है, जो कैरिबियन में प्यूर्टो रिको के पूर्व में स्थित है। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स अपने खूबसूरत और आकर्षक द्वीपों के लिए जाना जाता है।

50 से अधिक द्वीपों से बना यह देश उन पर्यटकों के लिए पर्फेक्ट है, जिन्हें वॉटर स्पोर्ट, बोटिंग, लंबी पैदल यात्रा और खरीददारी करने में मज़ा आता है। आईलैंड उन लोगों को भी काफी पसंद आता है, जिन्हें प्रकृति से प्रेम है और जिन्हें बोटिंग का शौक़ है। एकांत द्वीप का अनुभव चाहने वाले, डाइविंग, स्नोर्केलिंग और सनबाथ का लुत्फ उठाने वालों के लिए भी यह एक बढ़िया जगह है। यह जगह डीप-सी फिशिंग, बोनफिशिंग और रीफ फिशिंग के लिए भी लोकप्रिय है।

भारतीय पर्यटक एक महीने के लिए बिना वीज़ा (Visa Free country for Indians) के इस आईलैंड पर रह सकते हैं। 

4. कुक आइलैंड्स

Cook Islands

दक्षिण प्रशांत में एक देश, कुक आइलैंड्स एक बड़े क्षेत्र में बिखरे हुए 15 द्वीपों के समूह से बना है। यह खूबसूरत आईलैंड सफेद रेत वाले बीच, नीले लैगून और हरे भरे पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है।

इस आईलैंड (Visa Free country for Indians) में पर्यटक सुंदर साफ पानी में तैरने, स्नॉर्कलिंग, डाइविंग, सर्फिंग और प्रकृति व वन्य जीवन के सुंदर नजारे का मज़ा ले सकते हैं। यहां साइटसीइंग, डे-टूर और क्रूज का भी लुत्फ उठाया जा सकता है, जो पर्यटकों को कुक द्वीप समूह के आसपास की संस्कृति और प्राकृतिक दृश्यों से परिचय करने का एक शानदार मौका देते हैं।

भारतीय पासपोर्ट के साथ, पर्यटक एक महीने के लिए कुक आइलैंड्स की यात्रा कर सकते हैं।

5. डोमिनिका (Visa Free country for Indians)

Dominica

पूर्वी कैरिबियन में स्थित एक छोटा सा आईलैंड, डोमिनिका को कैरिबियन का सबसे अच्छा सीक्रेट प्लेस माना जाता है। इसे “द नेचर आइलैंड ऑफ द कैरिबियन” भी कहा जाता है। यह आईलैंड, प्रकृति में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक बढ़िया जगह है। यहां आने वाले पर्यटक ऊंचे पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों और घुमावदार नदियों का मज़ा ले सकते हैं।

इसके अलावा, ऊबड़-खाबड़ रास्ते वाले समुद्र तट पर बसे गांव और चट्टानी काली-रेत के समुद्र तट भी हैं, जिनमें से कई अच्छे स्नॉर्कलिंग या डाइविंग स्पॉट हैं।

डोमिनिका में ब्रिटिश, फ्रेंच और पश्चिम भारतीय सांस्कृतिक प्रभाव को यहां के भोजन, कला, भाषाओं और रीति-रिवाजों में साफ देखा जा सकता है। 

भारतीय पासपोर्ट के साथ पर्यटक डोमिनिका में छह महीने के लिए बिना वीजा के रह सकते हैं।

6. अल साल्वाडोर

El Salvador

मध्य अमेरिका में एक छोटा सा देश (Visa Free country for Indians), अल साल्वाडोर अपनी विविध संस्कृति, गतिशील अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

साल्वाडोर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बड़ा योगदान है, जिसमें पर्यटकों के लिए कई प्राकृतिक आकर्षण हैं, जैसे- बीच, हल्की ट्रॉपिकल क्लाइमेट और हरियाली। 

बीच के शानदार अनुभव और शानदार नाइटलाइफ़ की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए यह बढ़िया विकल्प है।

भारतीय पासपोर्ट के साथ पर्यटक तीन महीने के लिए बिना वीजा के अल सल्वाडोर जा सकते हैं।

7. फिजी (Visa Free country for Indians)

Fiji

यह एक खूबसूरत आइलैंड देश है, जो 300 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। फिजी, ओशिनिया के मेलानेशिया उपक्षेत्र में स्थित है। यह अपने घने रेनफॉरेस्ट, सुंदर वॉटरफॉल्स, खूबसूरत नजारों और ज्वालामुखी चोटियों के लिए जाना जाता है।

फिजी के प्रत्येक द्वीप में कुछ खास है, तो पर्यटक कई चीजों का पता लगाने और अनुभव करने के लिए आइलैंड-हॉप कर सकते हैं। इसके अलावा, बीच के आसपास साफ पानी के साथ, फिजी कई वॉटर एक्टिवीटीज़ जैसे स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग आदि के लिए भी एक बढ़िया जगह है। पर्यटक लंबी पैदल यात्रा ट्रेल्स पर जाकर देशी वनस्पतियों और जीवों का भी पता लगा सकते हैं।

भारतीय पर्यटक चार महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के फिजी में घूम सकते हैं।

8. गाम्बिया

Gambia

एक छोटे अटलांटिक तटरेखा वाले छोटे से पश्चिम अफ्रीकी देश, गाम्बिया (Visa Free country for Indians) को आमतौर पर अफ्रीका का ‘स्माइलिंग कोस्ट’ कहा जाता है।

गाम्बिया, अफ्रीका के पश्चिमी तट पर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो रेत के व्यापक हिस्सों और एक आकर्षक नदी इको-सिस्टम से भरपूर है। यह करीब 560 पक्षी प्रजातियों का घर भी है।

भारतीय पर्यटक छह महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के गाम्बिया घूमने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत के 10 खूबसूरत गांव, जहां सुकून से बिता सकते हैं छुट्टियां

9. ग्रेनेडा

Grenada

वेस्ट इंडीज में स्थित एक आकर्षक देश है ग्रेनाडा। यह देश अपनी क्लासिक कैरिबियन सुंदरता के लिए जाना जाता है। हरे-भरे पहाड़ों, रेनफॉरेस्ट, हरे-भरे पेड़-पौधों और समुद्र तट पर बसे सुंदर गांवों वाले इस देश के कण-कण से खूबसूरती झलकती है। इसमें कई शांत बीच और झरने भी हैं, जहाँ पर्यटक तैराकी, डाइविंग, स्नोर्केलिंग और मछली पकड़ने जैसी एक्टिवीटीज़ का मजा ले सकते हैं। 

इसके अलावा, पर्यटक यहां के किलों और संग्रहालयों के माध्यम से भी देश के इतिहास का पता लगा सकते हैं।

ग्रेनाडा में भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 90 दिनों तक रह सकते हैं।

10. हैती

Haiti

हिस्पानियोला आईलैंड को डोमिनिकन रिपब्लिक के साथ साझा करने वाला एक और कैरिबियाई देश है, हैती। यह देश अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह कई स्मारकों, पहाड़ियों, वॉटरफॉल, टरक्वाइज बीचों और हरे-भरे वनस्पतियों के साथ एक असाधारण खूबसूरत देश है।

इस देश की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है, जो यहां के निवासियों के रहन-सहन में साफ झलकती है।

एक भारतीय पासपोर्ट के साथ, कोई भी तीन महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के हैती में घूम सकता है।

11. इंडोनेशिया

Indonesia

दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक है इंडोनेशिया। यह भारतीय और प्रशांत महासागर के बीच स्थित है।

यह 17,000 से अधिक द्वीपों से बना एक द्वीपसमूह है, जो कई संस्कृतियों, रीति-रिवाजों, वनस्पतियों, जीवों, कला और भोजन से समृद्ध और विविध है।

यहां प्राचीन मंदिरों, सक्रिय ज्वालामुखियों की लंबी पैदल यात्रा से लेकर, डाइविंग तक का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है।

भारतीय एक महीने के लिए बिना वीजा के इंडोनेशिया जा सकते हैं।

12. जमैका

Jamaica

क्रिस्टल क्लियर पानी और सफेद रेत वाले बीच, जमैका के प्रमुख आकर्षण हैं। यह वॉटर स्पोर्ट और स्नोर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग आदि एक्टिवीटीज़ पसंद करने वालों के लिए एक अच्छी जगह है।

कई रिसॉर्ट यहां आने वालों का कई तरह के एक्टिवीटीज़ के साथ भरपूर मनोरंजन करते हैं, ताकि पर्यटकों का प्रवास सुखद रहे।

इसके अलावा, इसके आकर्षक वाइल्डलाइफ और लुभावने स्थल हर प्रकृति प्रेमी का मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यहां के व्यंजन भी काफी लोकप्रिय हैं।

भारतीय पासपोर्ट के साथ एक महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के जमैका में रह सकते हैं।

13. मकाओ

Macao

चीन के दक्षिणी तट पर स्थित, मकाओ एक खूबसूरत शहर है।  मकाऊ के ऐतिहासिक केंद्र को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।

इस शहर में विश्व स्तरीय होटल और रिसॉर्ट के साथ, विस्तृत पर्यटन और मनोरंजन सुविधाएं, शानदार शॉपिंग मॉल और अत्याधुनिक कंवेंशन व प्रदर्शनी स्थल हैं। इसके अलावा, यह अपने स्वादिष्ट व्यंजनों, रात के सुंदर दृश्यों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी जाना जाता है।

भारतीय पर्यटक एक महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के मकाओ घूम सकते हैं।

14. मॉरीशस

Mauritius

मॉरीशस अपने बीच, लैगून और चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है। हर तरफ हिंद महासागर से घिरे इस देश में घने और हरे-भरे जंगल, सफेद रेत वाले बीच, ज्वालामुखी पर्वत, चाय के बागान, झरने, टापु आदि हैं, जो एक समृद्ध और विविध इकोसिस्टम बनाते हैं।

इसके अलावा, यहां कई हेरिटेज संरचनाएं हैं। यहां एडवेंचर स्पोर्ट और खरीददारी का लुत्फ उठाया जा सकता है।

भारतीय पासपोर्ट धारक तीन महीने तक मॉरीशस में रह सकते हैं।

15. माइक्रोनेशिया

Micronesia

पश्चिमी प्रशांत महासागर में फैले देश, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्यों में 600 से अधिक द्वीप शामिल हैं।

कैरोलिन की खड़ी ज्वालामुखी चोटियों से लेकर, मारियानास के चौंका देने वाले चूना पत्थर के पठारों और क्वाजालीन की चमकदार कोरल रीफ तक, हरेक जगह अनोखी है। 

माइक्रोनेशिया वास्तव में स्वर्ग का एक छोटा सा टुकड़ा है और एक विदेशी यात्रा के लिए पर्फेक्ट जगह है।

भारतीय पासपोर्ट वाले पर्यटक एक महीने की अवधि के लिए माइक्रोनेशिया की वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं।

16. मोंटसेराट (Visa Free country for Indians)

Montserrat

मोंटसेराट एक अनोखा देश है, जिसका मुख्य आकर्षण काले रेत वाले बीच, चट्टानें, ऊंचे पहाड़ और रेनफॉरेस्ट से ढकी पहाड़ियां हैं।

आइलैंड के उत्तर की ओर हरे-भरे पहाड़ों की चोटियाँ हैं और दक्षिण की तरफ सुनसान बस्तियां और 90 के दशक में शुरु हुए विनाशकारी ज्वालामुखी विस्फोटों की एक श्रृंखला से झुलसी काली घाटियाँ हैं।

प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। मोंटसेराट में दुर्लभ वाइल्डलाइफ और एक पैराडाइसियल का मजा भी लिया जा सकता है।

भारतीय पर्यटक छह महीने की अवधि के लिए, बिना वीजा के यहां यात्रा कर सकते हैं।

17. नेपाल

Nepal

पहाड़ों के बीच समय गुजारने वालों के लिए नेपाल एक बेहतरीन जगह है। अन्नपूर्णा, माउंट एवरेस्ट, मानसलु और कंचनजंगा आदि जैसे पहाड़ इसी देश में हैं। यह देश धार्मिक लोगों के लिए भी पसंदीदा जगह है। यहां कई बौद्ध मठ और हिंदू मंदिर भी हैं। यहां पर्यटक जिप फ्लाइंग, ट्रेक, स्काईडाइव, बर्ड वॉचिंग और खरीदारी का भी भरपूर मजा ले सकते हैं। 

भारतीय पासपोर्ट के साथ नेपाल में बिना वीजा के कितनी भी अवधि के लिए रहा जा सकता है। लेकिन छह महीने के प्रवास के बाद काठमांडू में भारतीय दूतावास में रजिस्टर कराना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये 10 बीच

18. नियू (Visa Free country for Indians)

Niue

नीयू दक्षिण प्रशांत महासागर में एक छोटा आइलैंड राष्ट्र है, जो अपने लाइमस्टेम क्लिफ और कोरल-रीफ डाइफ स्थलों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यहां अंडरवॉटर केव भी देखे जा सकते हैं। यहां पानी में ग्रे रीफ शार्क, स्पिनर डॉल्फ़िन और कटुआली देखने का अवसर मिल सकता है। कटुआली एक विषैला समुद्री सांप होता है, जो केवल इसी क्षेत्र में पाया जा सकता है।

यहां की ऊबड़-खाबड़ तटरेखा, क्रिस्टल क्लियर वाटर और कोरल रीफ पर्यटकों के लिए वॉटरस्पोर्ट्स और स्नोर्केलिंग, डाइविंग और व्हेल देखने जैसी एक्टिवीटीज़ में शामिल होने का अवसर प्रदान करती हैं।

भारतीय पासपोर्ट धारक एक महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के नीयू की यात्रा कर सकते हैं।

19. सेंट किट्स एंड नेविसो

Saint Kitts

अटलांटिक महासागर और कैरेबियन सागर के बीच स्थित एक डुअल आइलैंड देश, सेंट किट्स और नेविस का मुख्य आकर्षण यहां के बादलों से ढके पहाड़ और समुद्र तट हैं। इन ट्रॉपिकल आइलैंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है। इस आइलैंड के बीचो-बीच एक लंबे समय से विलुप्त ज्वालामुखी, माउंट लियामुइगा को भी देखा जा सकता है।

इस आइलैंड की तटरेखा पर खड़ी चट्टानों से लेकर महीन सफेद रेतीले कैरिबियन और काली ज्वालामुखी रेत भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, यहां कई तरह के फूलों के पौधे भी हैं और यहां की हरियाली आंखों को सुकून देती है। सुंदर समुद्र तट, हरे-भरे वनस्पति और राजधानी बस्सेटर जैसे ऐतिहासिक शहर सेंट किट्स और नेविस की यात्रा को एक यादगार यात्रा में बदल सकते हैं। 

भारतीय, बिना वीजा के तीन महीने की अवधि के लिए सेंट किट्स एंड नेविस की यात्रा कर सकते हैं।

20. सेनेगल (Visa Free country for Indians)

Senegal

अफ्रीकी महाद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित सेनेगल, अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण के लिए जाना जाता है।

अफ्रीकी देश में कई प्राकृतिक और देखने लायक स्थान और फ्रेंच कोलोनियल विरासत है। इसके अलावा, इसमें अद्भुत वाइल्डलाइफ, आकर्षक समुद्र तट, समृद्ध संस्कृति और मंत्रमुग्ध करने वाले द्वीप हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

भारतीय पर्यटक तीन महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के सेनेगल घूमने जा सकते हैं।

21. सर्बिया

Serbia

सर्बिया दक्षिण पूर्व यूरोप में भूमि से घिरा देश है, जो दुनिया भर के यात्रियों को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की ओर आकर्षित करता है। इस देश की खूबसूरती यहां के शहरी आकर्षणों, शांतिपूर्ण कस्बों, गांवों और शानदार ग्रामीण इलाकों में बसी हुई है।

बेलग्रेड, सर्बिया की राजधानी है, जहां रोज़मर्रा के जीवन में पुरानी और नई संस्कृतियों और शैलियों का एक आकर्षक मिश्रण देखा जा सकता है।

भारतीय पर्यटक, बिना वीजा के एक महीने की अवधि के लिए सर्बिया की यात्रा कर सकते हैं।

22. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस (Visa Free country for Indians)

St. Vincent and the Grenadines

एक दक्षिणी कैरेबियाई राष्ट्र, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस में कैरेबियन क्षेत्र के सबसे सुंदर नजारों का मजा लिया जा सकता है। 36 एमेराल्ड वोल्कैनो आइलैंड की डोरी ग्रेनाडा की ओर दक्षिण में फैला है, जिसमें बहुत सारे सफेद-रेत के समुद्र तट और ताड़-रेखा वाली खाड़ियां हैं। यह डाइविंग जैसी एक्टिवीटीज़ के लिए एकदम सही जगह है। इसके अलावा, कोरल रीफ, स्नॉर्कलिंग और भी कई चीजों का मजा लिया जा सकता है।

भारतीय पर्यटक एक महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स में रह सकते हैं।

23. त्रिनिदाद और टोबैगो

Trinidad and Tobago

त्रिनिदाद और टोबैगो, वेनेजुएला के पास एक डुअल आइलैंड वाला कैरिबियाई देश है, जो पर्यटकों को विशिष्ट क्रियोल परंपराओं और व्यंजनों के साथ एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है।

रेनफॉरेस्ट, कोरल रीफ और सफेद रेत वाले समुद्र तट, यहां के प्रमुख पर्यटक आकर्षण हैं। यहां स्नॉर्कलिंग और डाइविंग का भी मजा लिया जा सकता है।

भारतीय पासपोर्ट वाले पर्यटक, बिना वीजा के तीन महीने की अवधि के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा कर सकते हैं।

24. ट्यूनीशिया

Tunisia

उत्तरी अफ्रीका के देश, ट्यूनीशिया का इतिहास और विविध प्राकृतिक सुंदरता इसे छुट्टियों के लिए एक पर्फेक्ट स्थान बनाती है।

वास्तव में,  मेडिटेरियन बीचों, विशिष्ट संस्कृतियों और सुंदर नजारों के साथ यह एक बेहद खूबसूरत देश है।

भारतीय पासपोर्ट धारक तीन महीने की अवधि के लिए बिना वीजा के ट्यूनीशिया जा सकते हैं।

25. वानुअतु (Visa Free country for Indians)

Vanuatu

लगभग 80 आइलैंड से बना एक दक्षिण प्रशांत महासागर देश, वानुअतु सुंदर बीचों, हरे-भरे जंगलों और झरनों, शानदार एडवेंचर टूर और एक संपन्न स्थानीय संस्कृति के लिए जाना जाता है।

यह दुनिया के सबसे सुलभ सक्रिय ज्वालामुखी और सुंदर ट्रॉपिकल बीचों के लिए भी जाना जाता है। पर्यटक यहां नावों से घूम सकते हैं या देश की आकर्षक सांस्कृतिक विरासत जानने के लिए रोड ट्रिप भी कर सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट वाले पर्यटक, बिना वीजा के एक महीने की अवधि के लिए वानुअतु की यात्रा कर सकते हैं।

मूल लेखः अंजली कृष्णन

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः कम बजट में घूमना चाहते हैं विदेश, तो ये 10 देश हैं परफेक्ट प्लेस

Exit mobile version