गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये 10 बीच
ईस्ट की तरफ बे ऑफ़ बंगाल, वेस्ट की तरफ अरेबियन सी, तो साउथ की ओर हिन्द महासागर, भारत में एक से बढ़कर एक सुन्दर बीच हैं, जहां आप छुट्टियां बिताने जा सकते हैं।
1. ओम बीच
गोकर्ण में ओम बीच काफी प्रसिद्ध है। अपनी खूबसूरती और शांति के लिए लोकप्रिय यह बीच लोगों को बेहद पसंद आता है।
पालोलेम बीच, दक्षिण गोवा के सबसे भव्य समुद्र तटों में से एक है और विदेशी पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है।
2. पालोलेम बीच
3. धनुषकोडी बीच
धनुषकोडी भारत और श्रीलंका के बीच स्थित है।
4. वर्कला बीच,
केरल के वर्कला बीच को पापनासम बीच के नाम से भी जाना जाता है।
5. रॉक बीच, पुडुचेरी
पुडुचेरी का रॉक बीच जिसके पास आपको फ्रेंच स्टाइल के कई रेस्टोरेंट्स और होटल्स भी मिल जाएंगे।
6. मरावन्थे बीच
मरावन्थे बीच, कर्नाटक के सबसे सुंदर समुद्र तटों में से एक है। इसकी बनावट मशरूम के जैसी है और इसे वर्जिन बीच के नाम से भी जाना जाता है।
7. काला पत्थर बीच
अंडमान और निकोबार स्थित काला पत्थर बीच धरती में स्वर्ग के सामान है। यहां जाने के लिए आपको हेवलॉक आइलैंड जाना होगा।
8. गोल्डन बीच, ओडिशा
पुरी का समुद्र तट या गोल्डन बीच भी सैलानियों को काफी आकर्षित करता है। एफईई डेनमार्क की ओर से इसे 'ब्लू फ्लैग' सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
9. मुषप्पिलंगाड़ बीच
मुषप्पिलंगाड़ बीच केरल का एकमात्र ड्राइव करने लायक बीच के रूप में प्रसिद्ध है। जहाँ आप कार से ड्राइव करते हुए खूबसूरत मलाबार तट का का नज़ारा देख सकते हैं।
10. सेंट मैरी आइलैंड्स
कर्णाटक के इस आइलैंड का निर्माण सब-एरियल सबवोल्केनिक गतिविधि के कारण हुआ था और उस समय मेडागास्कर भारत से जुड़ा हुआ था।