क्या आप गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं और समुद्र तटों पर जाना चाहते हैं? लेकिन भारत की सामान्य जगहों से दूर किसी ऐसी जगह, जो अनछुई हो? तो लक्षद्वीप का मिनिकॉय (Minicoy) द्वीप घूमने जा सकते हैं।
इसे 'महिलाओं का द्वीप' भी कहा जाता है। अपने प्राचीन लैगून, साफ व गर्म पानी और मूंगा चट्टानों के साथ यह द्विप कुछ अनछुई जगहों में से एक है।
मिनिकॉय (Minicoy) एक द्वीप है, जो 11 गांवों के लोगों का घर है। यहां इस क्षेत्र का मुख्य आधार टूना मछली पकड़ना है। यह लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
मिनिकॉय, लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप है। इसी वजह से भारत के किसी भी हिस्से की तुलना में मालदीव के ज्यादा करीब है और यही कारण है कि यहां महल भाषा बोली जाती है, जो मालदीव के दिवेही की एक बोली है। जबकि लक्षद्वीप के बाकी हिस्सों मे मलयालम भाषा बोली जाती है।
अगर आपको इस द्वीप (Minicoy) में दिलचस्पी है और आप इसके बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह वीडियो ज़रूर देखें।
अगर आप भी इस खूबसूरत से द्वीप (Minicoy Island) पर घूमने जाएं, तो अपने अनुभव हमें लिखकर ज़रूर बताएं।
मूल लेखः विद्या राजा
यह भी पढ़ेंः भारत से सिर्फ कुछ घंटे दूर हैं ये 6 फॉरेन डेस्टिनेशंस, आज ही करें प्लान