नीदरलैंड के एक विश्वविद्यालय में डीन के तौर पर कार्यरत निशांत शाह फ्लाइट से अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि विंडो सीट पर बैठा एक यात्री मिडिल सीट पर बैठी लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है। निशांत ने बिना कुछ सोचे उस आदमी को थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया।
मुंबई में एक लोकल ट्रेन ड्राईवर पी. डी. लोके ने समय पर ट्रेन रोककर एक घायल व्यक्ति की जान बचायी। इस घायल व्यक्ति की पहचान पंकज मौर्य के रूप में हुई है। पंकज अँधेरी वेस्ट स्थित अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे। हालांकि, अभी पंकज की स्थिति सामान्य है।