22 मई, 1772 को जन्में राजा राम मोहन राय एक महान विचारक व समाज सुधारक थे। पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाले राय को भारतीय पत्रकारिता शुरू करने के लिए भी जाना जाता है। उनके प्रयासों ने ही उस समय सती प्रथा पर रोक लगवाई थी। इसके अलावा उन्होंने भारतीय शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दिया।
बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्विटर पर रीट्वीट की, जिसमे एक बच्चा मुंबई की सड़कों पर अलग-अलग भाषाएँ बोलकर पंखें बेच रहा था। उनकी टीम ने इस बच्चे का पता लगाया। आज वह बच्चा शादीशुदा है। महिंद्रा फाउंडेशन की टीम उसकी मदद के लिए आगे आयी है।