शतरंज, पोलो, कबड्डी, बैडमिंटन और कैरम, ऐसे पांच खेल हैं, जिनकी जड़ें भारत में बसती हैं। पर आज पूरे विश्व में ये प्रसिद्द हैं। भारत में जन्में इन खेलों को आज पूरी दुनिया में खेला जाता है।
भारत हमेशा से संस्कृति और परंपरा में समृद्ध रहा है, और खेल, हमेशा से ही भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहें हैं। तो क्यों न आज प्ले स्टेशन और वीडियो गेम के जमाने में फिर से हमारे खो-खो, पोशम्पा, किट्ठु, पिट्ठू जैसे खेलों को याद किया जाये।