Site icon The Better India – Hindi

भारत की 7 जगहें, जो मॉनसून में हो जाती हैं और भी खूबसूरत

Monsoon Trip in India: Places that become more beautiful during rainy season
5 Destinations, जहाँ आप अनुभव कर सकते हैं एक Magical Monsoon | Make Your Monsoon Unforgettable |

मानसून के मौसम का एक अलग ही मज़ा होता है। बारिश की बूंदे, ठंडी हवाएं और चारो तरफ हरियाली आंखों और दिल को एक अलग ही सुकून देती है। हालांकि लोग मानसून के दौरान ट्रैवल करने से बचते हैं और घर के अंदर रहते हैं। लेकिन सच तो यह है कि यह बारिश ही है, जो भारत में मानसून ट्रिप को बढ़ावा दे रही है। बारिश, देश के कोने-कोने में छिपी असाधारण सुंदरता को सामने लाती है।

भारत में मानसून टूरिज्म एक लोकप्रिय कॉन्सेप्ट के रूप में उभर रहा है। हमारे देश में ऐसी कई जगहें हैं, जो बारिश के मौसम में आपको कभी ना भूलने वाला अनुभव देंगी। 

तो चलिए बताते हैं देश भर की उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आपको मानसून में ज़रूर जाना चाहिए:

1. सियांग रीवर फेस्टिवल, अरुणाचल प्रदेश

Siang River Festival, Arunachal Pradesh

सियांग नदी, अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र का हिस्सा है। यह भारत में मानसून ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है। यहां विशेष रूप से रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, एंगलिंग आदि जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भरपूर मज़ा लिया जा सकता है। सियांग रीवर फेस्टिवल को योमगो रिवर फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है।

यह हर साल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग ज़िले के आलो में आयोजित किया जाता है। इसे सियांग नदी के पानी में मनाया जाता है और इसका उद्देश्य इको-टूरिज़्म, राज्य की संस्कृति, परंपरा, हस्तशिल्प आदि को बढ़ावा देना है।

तीन दिनों तक मनाए जाने वाले इस उत्सव में सांस्कृतिक शो, फूड-फेस्टिवल, वॉटर स्पोर्ट्स जैसे कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 

2. जुगनू (फायरफ्लाई) फेस्टिवल, पुरुषवाड़ी, महाराष्ट्र

Fireflies festival at Purushwadi, Maharashtra

महाराष्ट्र का एक छोटा सा गाँव है पुरुषवाड़ी। मुंबई या पुणे में रहनेवालों के लिए वीकेंड में समय बिताने के लिए यह एक पर्फेक्ट जगह है। मानसून के दौरान यहां एक अलग तरह का अनुभव मिलता है। 

हर साल, पुरुषवाड़ी में मई और जून के महीनों में, जब मानसून शुरू होने वाला होता है, तब यहां एक जुगनू उत्सव मनाया जाता है। यह जुगनुओं के समागम (संभोग) का समय होता है और प्री-मानसून की हल्की बारिश में जुगनुओं की 2000 से भी ज्यादा प्रजातियों को देखना एक अद्भुत अनुभव है।

जुगनू के झुंड, अपनी गर्म रोशनी से पूरे गांव को जगमगा देते हैं। इसे देखना कमाल का एहसास होता है, भारत में मानसून ट्रिप के लिए इससे सुखद जगह और क्या हो सकती है।

3. जल महल, मांडू, मध्य प्रदेश

Water Palaces of Mandu, Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मांडू 15वीं शताब्दी का है। इस ऐतिहासिक साम्राज्य के खंडहर 20 वर्ग किमी में फैले हुए हैं। यहां अफगान आर्किटेक्चर की अद्भुत संरचनाएं देखने को मिलती हैं। यहां जहाज महल, अशरफी महल, जामी मस्जिद, रीवा कुंड, रानी रूपमती मंडप, हिंडोला महल और बाज बहादुर महल जैसी खूबसूरत संरचनाएं देखी जा सकती हैं। 

इन सभी संरचनाओं का इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पानी उनका एक अभिन्न हिस्सा बन जाता है। इसके अलावा, वे छोटे जंगलों, खेतों और यहां तक कि झीलों से भरे हुए हैं। वे मानसून के दौरान अपने सबसे अच्छे रूप में होते हैं, क्योंकि मांडू में मौजूद सभी पूल और चैनल भर जाते हैं और ये खूबसूरत संरचनाएं उनके आसपास की हरी-भरी हरियाली के बीच और अधिक मनमोहक दिखती हैं।

4. मुंबई के क्वीन्स नेकलेस से सनसेट देखना

sunset at Queen’s Necklace, Mumbai

अगर आप सपनों के शहर मुंबई में हैं, तो भारत में मानसून ट्रिप के दौरान क्वीन्स नेकलेस देखना न भूलें। यहां से डूबते हुए सूरज का एक शानदार नजारा देखा जा सकता है और साथ ही रात की झिलमिलाती रोशनी मन को सुकून देती है। दरअसल, यह नज़ारा मरीन ड्राइव के आसपास कहीं भी एक ऊंचे पॉइंट से देखा जा सकता है।

क्विन्स नेकलेस के अंत में स्थित ईओ बार से अरब सागर और मरीन ड्राइव और भी खूबसूरत दिखता है – इसलिए यह सूर्यास्त के दृश्य को देखने के लिए एक आदर्श जगह माना जाता है।

5. चेरापूंजी, मेघालय के धुंध भरे गांव

villages of Cherrapunji, Meghalaya

चेरापूंजी को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। यह मेघालय के उत्तर-पूर्वी राज्य के केंद्र में स्थित है। पहाड़ियों की खूबसूरत घाटियां, प्राचीन नदियां, झरनों के सुंदर दृश्य,…. निश्चित रूप से साल भर की बारिश इसे भारत में मानसून ट्रिप के लिए किसी भी प्रकृति प्रेमी अपनी ओर खींचने के लिए काफी है।

एक समय में पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान के रूप में जाना जाने वाला चेरापूंजी, झरनों के अलावा, रूट ब्रिज, ट्री हाउस, व्यू पॉइंट, गुफाएं आदि के लिए जाना जाता है।

6. दूधसागर वॉटरफॉल ट्रेल, गोवा

Dudhsagar waterfalls trail, Goa

देश के सबसे ऊंचे झरनों में से एक, दूधसागर वॉटरफॉल ट्रेकिंग के लिए मशहूर है। दूधसागर वॉटरफॉल ट्रेल में समृद्ध वनस्पतियों, जीवों, अद्भुत दृश्यों का अनुभव लेने के अलावा, यहां एक बेहद पुराना रेलवे ट्रैक भी देखा जा सकता है।

तीन-धारा, चार-स्तरीय वॉटरफॉल की ऊँचाई 600 मीटर है और मानसून के दौरान हरी वनस्पतियों के पैच के साथ पूरा परिदृश्य बेहद खूबसूरत दिखता है।

7. अगुम्बे, कर्नाटक के रेन-फॉरेस्ट

Rainforests of Agumbe, Karnataka

कर्नाटक के शिमोगा जिले का एक छोटा सा गाँव अगुम्बे अपने घने रेन-फॉरेस्ट और वॉटरफॉल के लिए जाना जाता है। यह रेनफॉरेस्ट, जहरीले किंग कोबरा के घर होने के साथ-साथ, भारत के एकमात्र रेनफॉरेस्ट रिसर्च स्टेशन के लिए भी जाना जाता है।

घने रेनफॉरेस्ट में छिपे और गरजते झरने और मनोरम दृश्य, पश्चिमी घाट की खूबसूरती की झलक दिखाते हैं। ये रेनफॉरेस्ट सोमेश्वर वाइल्डलाइफ सैंग्चुरी का हिस्सा हैं और यह देश का दूसरा शहर है, जहां सालाना सबसे ज्यादा बारिश होती है।

यहां की हरियाली और अद्भुत मौसम इसे मानसून के मौसम में बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाली सबसे अच्छी जगहों में से एक बनाता है।

नोटः मानसून के समय किसी भी ऐसी जगह जाने से पहले, जहां ज्यादा बरसात होती है, वहां के हालात के बारे में जान लें और बाढ़ प्रभावित इलाकों के आस-पास भी जानें से बचें।

मूल लेखः अंजलि कृष्णन

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः मानसून में भारत की ये 5 जगहें हो जाती हैं और भी खूबसूरत

Exit mobile version