भारत में आप हिल स्टेशन्स घूमना चाहते हों या बीच, सिर्फ ₹10,000 में घूम सकते हैं ये 7 जगहें।

1. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां जाने के लिए आप असम से बस में सफर करें या गुवाहाटी से फ्लाइट लें, हर तरह से यात्रा सस्ती ही पड़ेगी।

अगर आप दिल्ली के आस-पास रहते हैं, तो कौसानी आपके लिए बजट वाली ट्रिप है। आप कौसानी में करीब ₹1500/दिन के खर्च पर रह सकते हैं।

2. कौसानी, उत्तराखंड

3. हेमिस, कश्मीर

हेमिस, कश्मीर की अनछुई जगहों में से एक है, जो लेह तहसील में आता है। मनाली से लेह तक ट्रक की सवारी कम से कम ₹500 में हो सकती है।

कुल्लू में आप ₹5000 के बजट में 4 दिन तक आराम से रह सकते हैं। दिल्ली से कुल्लू तक बस में भी आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा और आप कुल्लू से राशोल और कसोल भी जा सकते हैं।

4. कुल्लु, हिमाचल प्रदेश

5. गोवा

भारत के पार्टी हब गोवा में आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना हर चीज़ का आनंद ले सकते हैं। यहां कई सारे हॉस्टल्स हैं, जहां कम खर्च में रुक सकते हैं, और कई एक्टिविटीज़ में हिस्सा भी ले सकते हैं।

6. जैसलमेर, राजस्थान

जैसलमेर में स्वादिष्ट भोजन और ठहरने सहित 3 दिन की यात्रा का खर्च ₹5500 से ज्यादा नहीं होगा। आप ट्रेन से जैसलमेर जा सकते हैं।

भारत के सुंदर समुद्र तट स्थलों में से एक वर्कला, त्रिवेंद्रम से ट्रेन में जा सकते हैं, जिसका किराया करीब ₹50 है। वर्कला में रहने के लिए कई सस्ती जगहें भी हैं।

7. वर्कला, केरल