Powered by

Home Jobs SSC JE Recruitment 2020: कई पदों के लिए रिक्तियां जारी, जानें कैसे करें आवदेन

SSC JE Recruitment 2020: कई पदों के लिए रिक्तियां जारी, जानें कैसे करें आवदेन

SSC JE Recruitment 2020 के तहत सिविल इंजीनयरिंग समेत कई पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 30 अक्टूबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

New Update
SSC JE Recruitment 2020

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हाल ही में एसएससी जेई भर्ती 2020 (SSC JE Recruitment 2020) अधिसूचना जारी की गई है। 1 अक्टूबर 2020 को जारी इस एसएससी भर्ती अधिसूचना में जूनियर इंजीनियरिंग पदों जैसे- सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं क्वांटिटी सर्वेईंग और कॉन्ट्रैक्ट्स आदि की परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया के विषय में जरूरी जानकारी भी दी गई है।

एसएससी जेई भर्ती अधिसूचना 2020 के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार, आवेदन के दौरान अधिसूचना जारी होने की तिथि से 3 महीने पुरानी फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं और फोटोग्राफ पर फोटो लिए जाने की तिथि अंकित होनी चाहिए।

बता दें कि इस SSC JE Recruitment 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2020 तक है।

भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण बिन्दु

  • आवेदन करने की आरंभ तिथि- 1 अक्टूबर, 2020
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 30 अक्टूबर, 2020
  • पदों की संख्या- अघोषित
  • शैक्षिक योग्यता- डिप्लोमा या डिग्री
  • वेतन- 7 वें वेतन आयोग के मुताबिक 35,400 रुपए से 1,12,400 रुपए
  • आवेदन शुल्क - 100 रुपए (महिलाओं और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए कोई शुल्क नहीं है)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I) तिथि- 22 मार्च से 25 मार्च, 2021 (संभावित)

किन पदों के लिए हैं रिक्तियां

  1. सीमा सड़क संगठन (BRO) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  2. सीमा सड़क संगठन (BRO) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
  3. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  4. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  5. केंद्रीय जल और बिजली अनुसंधान स्टेशन - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  6. केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  7. केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान स्टेशन - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  8. केंद्रीय जल आयोग - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  9. केंद्रीय जल आयोग - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  10. गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  11. गुणवत्ता आश्वासन निदेशालय (नौसेना) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  12. फरक्का बैराज परियोजना - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  13. फरक्का बैराज परियोजना - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  14. फरक्का बैराज परियोजना - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)
  15. मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  16. मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल)
  17. राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) - जूनियर इंजीनियर (सिविल)
  18. राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) - जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)
  19. राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) - जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)

एसएससी भर्ती अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- ICFRE Recruitment 2020: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के पास सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन 

यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हो, तो हमें [email protected] पर लिखें, या ">Facebook और Twitter पर संपर्क करें। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो 7337854222 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।