Powered by

Home Jobs RBI Recruitment 2021: ग्रेड बी अधिकारी की 322 रिक्तियाँ, 35 हजार तक होगी बेसिक सैलरी

RBI Recruitment 2021: ग्रेड बी अधिकारी की 322 रिक्तियाँ, 35 हजार तक होगी बेसिक सैलरी

इस RBI Recruitment 2021 के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

New Update
RBI Recruitment 2021

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में ग्रेड बी ऑफिसर पद के लिए एक भर्ती अधिसूचना को जारी किया है। RBI Recruitment 2021 के तहत कुल रिक्तियों की संख्या  322 है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,150 रुपए मिलेंगे।

RBI Recruitment 2021

RBI Recruitment 2021 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी नीचे है:

पदों की संख्या 

  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) जनरल - 270 
  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) डीईपीआर- 29 
  • ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर) (डीएसआईएम)- 23 

आवेदन करने की आरंभ तिथि - 28 जनवरी 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि -  15 फरवरी 2021

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

आयु सीमा 

न्यूनतम - 21 वर्ष

अधिकतम - 30 वर्ष

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी- 850 रुपए

एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी- 100 रुपए

आरबीआई कर्मचारी- कोई शुल्क नहीं

आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

संपादन – जी एन. झा

यह भी पढ़ें - BARC Recruitment 2021 के तहत कई पदों के लिए 63 रिक्तियां जारी, 78 हजार तक होगा वेतन

यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हो, तो हमें [email protected] पर लिखें, या Facebook और Twitter पर संपर्क करें।