BEL India Recruitment 2021 के तहत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने इंजीनियरों के लिए ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए उपयुक्त अनुभव वाले योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
जानने योग्य बातें
- चयनित लोगों को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की हैदराबाद इकाई में काम करना होगा।
- ट्रेनी इंजीनियरों का चयन एक साल की अवधि के लिए किया जाएगा, जिसे तीन साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- प्रोजेक्ट इंजीनियरों को दो साल की अवधि के लिए चयनित किया जाएगा, जिसे चार साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- चयनित लोगों को योग्यता और अनुभव के आधार पर 50,000 रुपये तक मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा।
BEL India Recruitment 2021 के लिए योग्यता
- ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- BE/B.Tech/B.Sc Engg. in Electronics/Electronics & Communication/ E&T/Telecommunication
- ट्रेनी इंजीनियर (मेकेनिकल)- BE/B.Tech/B.Sc Engg. in Mechanical
- ट्रेनी इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस)- BE/B.Tech/B.Sc Engg. in Computer Science
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)- BE, BTech, or BSc in engineering in Electronics, Electronics and Communication, Electronics and Telecommunication or Telecommunication
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (मेकेनिकल)- BE/B.Tech/B.Sc Engg. in Mechanical
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस)- BE/B.Tech/B.Sc Engg. in Computer Science
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- BE/B.Tech/B.Sc Engg. in Electrical
BEL India Recruitment 2021 के पदों का विवरण
- ट्रेनी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 19 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- ट्रेनी इंजीनियर (मेकेनिकल) के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- ट्रेनी इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस) के 3 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स) के 36 पदों के लिए वेकेंसी निकाली गई है।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (मेकेनिकल) के 8 पदों पर भर्ती जाएगी।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (कम्प्यूटर साइंस) के 6 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
- प्रोजेक्ट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 1 पद पर भर्ती की जाएगी।
BEL India Recruitment 2021 के लिए कैसे करें आवेदन?
- BEL Vacancy 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
- आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- इमेल या किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- फॉर्म को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।
Dy. General Manager (HR), Bharat Electronics Limited,
I.E.Nacharam, Hyderabad- 500076, Telangana
- BEL Vacancy 2021 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
यह भी पढ़ेंः कश्मीरी भाइयों ने किए 30+ आविष्कार, डॉ. कलाम ने कहा था ‘क्रिएटिव ट्विन्स ऑफ इंडिया’
यदि आपको The Better India – Hindi की कहानियां पसंद आती हैं या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखें या Facebook, Twitter या Instagram पर संपर्क करें।