पिछले दो महीने से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रह है। देश भर में लाखों प्रवासी श्रमिक हैं जो अपने घर वापस जाने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। इस कठिन समय में कई गैर-सरकारी संगठन, सामाजिक सेवा समुदाय और मशहूर सेलेब्रिटी सामने आए हैं और ज़रूरतमंदों को ज़रूरी सामान, भोजन, आश्रय और परिवहन के साधन मुहैया कराने में मदद कर रहे हैं।
जानिए उन आठ हस्तियों के बारे में जिन्होंने न केवल पैसे का योगदान दिया है, बल्कि इन ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव कोशिश की है।
1.विकास खन्ना
/hindi-betterindia/media/post_attachments/2020/05/28174327/celeb-2.jpg)
Photo Source
लॉकडाउन के दौरान न्यूयॉर्क में होने के बावजूद, स्टार शेफ विकास खन्ना ने सुनिश्चित किया है कि भारत में पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा सके। अब तक उन्होंने ज़रूरतमंदों तक 50 टन सूखा राशन पहुंचाया है, जिसमें चावल, आटा और दाल शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत भर के 50 शहरों में गैर-सरकारी संगठनों, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, सामाजिक सेवा समूहों औरमहिलाओं को सेनेटरी पैड भी भेजा है। विकास उन स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को भी भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, जिन्हें लॉकडाउन के कारण अपना कारोबार बंद रखना पड़ रहा है।
4.सोनू सूद
कर्नाटक और महाराष्ट्र की सरकारों से अनुमति प्राप्त करने के बाद, अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए भोजन किट के साथ बसों की व्यवस्था की। उन्होंने पंजाब में डॉक्टरों को 1500 से अधिक पीपीई किट भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने अपने मुंबई के होटल को चिकित्साकर्मियों को रहने के लिए दे दिया है।
सोनू ने एक बयान में कहा, “हर भारतीय इस संकट में अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहने का हकदार है। इन प्रवासियों को छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता के साथ सड़कों पर चलते देखना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।"
सोनू ट्विटर के ज़रिए भी हर उस व्यक्ति तक मदद पहुंचा रहे हैं, जो घर जाने की राह देख रहा है।
5.रकुल प्रीत सिंह
/hindi-betterindia/media/post_attachments/2020/05/28175651/celeb-5.jpg)
Source
इस लॉकडाउन के दौरान, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने परिवार के साथ 200 से अधिक परिवारों के लिए भोजन पका रही हैं। भोजन उनके अपार्टमेंट परिसर में बनाया जाता है और गुरुग्राम में जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया जाता है।
द टाइम्स ऑफ इंडिया को रकुल ने बताया, “हम उन सभी लोगों के लिए एक दिन में दो समय का भोजन देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने फैसला किया है कि जब तक लॉकडाउन रहेगा, हम भोजन प्रदान करते रहेंगे।''
6.सोहा अली खान
अभिनेत्री सोहा अली खान लोगों से धारावी मलिन बस्तियों में 50,000 प्रवासी श्रमिकों को राशन उपलब्ध कराने का आग्रह कर रही हैं। उन्होंने ट्वीटर के ज़रिए अपने फॉलोअर से आग्रह किया है।
7.दुती चंद
धावक, दुती चंद ने भुवनेश्वर से अपने गाँव चाका गोपालपुर तक 70 किमी की दूरी तय की और ज़रूरतमंदों को 1000 से अधिक फूड पैकेट वितरित किए।
/hindi-betterindia/media/post_attachments/2020/05/28180044/celeb-6.jpg)
Source
8.प्रकाश राज
/hindi-betterindia/media/post_attachments/2020/05/29102435/prakash-raj-scaled.jpg)
Source
अभिनेता प्रकाश राज ने हैदराबाद के पास अपने फार्महाउस में पुडुचेरी और चेन्नई के 11 दिहाड़ी मजदूर श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए भोजन और आश्रय की व्यवस्था की है।
हाल के एक ट्वीट में, उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अनुरोध किया कि मानवता दिखाते हुए वे कम से कम एक व्यक्ति या परिवार के देखभाल की ज़िम्मेदारी लें।
क्या आप भी जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं? द बेटर इंडिया की पहल #BetterTogether में शामिल हों – ये COVID-19 संकट के दौरान प्रवासी श्रमिकों को राशन किट और भोजन मुहैया कराने की हमारी कोशिश है।
डोनेट करें : https://bit.ly/riseagainstcovid19
मूल लेख - SERENE SARAH ZACHARIAH
संपादन - पार्थ निगम
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम और हिसार में 1000 ज़रूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचा चुकी हैं शालिनी कपूर
Follow Us
/hindi-betterindia/media/post_attachments/2020/05/28175416/celeb-4.jpg)