मुंबई बारिश: यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने किये इंतेज़ाम, स्पेशल ट्रेन से भिजवाया फंसे हुए यात्रियों के लिए खाना!

मुंबई बारिश: यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने किये इंतेज़ाम, स्पेशल ट्रेन से भिजवाया फंसे हुए यात्रियों के लिए खाना!

फोटो: डीएनए इंडिया

पिछले कई दिनों से मुंबई बारिश के चलते समस्यायों से जूझ रही है। न जाने कितनी ही ट्रेन स्थगित की गयी हैं। सड़कों पर पानी भरा होने से जैसे बाढ़ आ गयी है। जिसके चलते सड़क परिवहन भी लगभग ठप होता दिख रहा है।

लेकिन इस मुश्किल परेशानी में न तो प्रशासन ही घुटने टेकने को तैयार है और ना ही मुम्बईकर। जी हाँ, लगातार हो रही बारिश भी मुंबई की रफ़्तार को रकने में असफल रही है।

प्रशासन समय रहते हर मुमकिन कोशिश कर रहा है आम जनता की परेशानियों को हल करने की। वहीं लोग भी प्रशासन की पहल में उनका साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट इस बात को साबित करती हैं।

मुंबई सेंट्रल से वसई रोड स्टेशन के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गयी। जिसमे दुरंतों और राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए खाना भिजवाया गया।

मुंबईकर भी एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आये।

आप मुंबई से जुडी लाइव अपडेट के लिए क्लिक कर सकते हैं।


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे।

Related Articles
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe