हाल ही में, सोशल मीडिया पर हर जगह एक महिला बहुत चर्चित हो रही है, जो बहुत प्यार से सभी दोस्तों को चाय पीने के लिए आमंत्रित करती हैं। इनका नाम सोमवती महावर है। बहुत से लोग उनकी पोस्ट का मज़ाक बना रहे हैं पर मुंबई पुलिस ने हर बार की तरह इस बार भी इस वीडियो का बिलकुल सटीक उपयोग किया है।
किसी को अगर कोई समझ की बात बतानी हो तो कठोरता की जगह प्यार से हंसी-मजाक में भी समझा सकते हैं। इसका बहुत ही सही उदाहरण है मुंबई पुलिस का ट्विटर अकाउंट। मीम्स और जोक के जरिये नियम और कानूनों से लोगों को अवगत कराने का मुंबई पुलिस का तरीका नया नहीं है।
इसी परंपरा को निभाते हुए, उन्होंने इस बार सोमवती महावर की 'चाय पी लो' वीडियो का सहारा लिया है। उन्होंने यह वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों से गुज़ारिश की है, "फ्रेंड्स, हेलमेट पहन लो।'
मान गए मुंबई पुलिस आपको!
( संपादन - मानबी कटोच )
Follow Us