Powered by

Home हिंदी भारत के इस गांव में पड़ती है सूर्य की सबसे पहली किरण!

भारत के इस गांव में पड़ती है सूर्य की सबसे पहली किरण!

New Update
भारत के इस गांव में पड़ती है सूर्य की सबसे पहली किरण!

म सब जानते हैं कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य ही सबसे पहले सूर्य-दर्शन करते हैं। सूरज की सबसे पहली किरणें इन्हीं 'सेवन सिस्टर्स' कहे जाने वाले राज्यों में पड़ती हैं।

लेकिन इनमें से एक, अरुणाचल प्रदेश में एक गांव है जहां सूरज की सबसे पहली किरण पड़ती है। जिसका नाम है दांग। प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ एक छोटा-सा गांव, जो लगभग 4,070 फ़ीट की ऊंचाई पर है। सुबह के लगभग 4 बजे यहां सूर्योदय होता है।

publive-image

देश-विदेश से लोग इस गांव में सूरज की सबसे पहली किरण देखने आते हैं। इस गांव में एक चोटी पर खड़े होकर वे सूर्योदय का आनंद लेते हैं।

publive-image
स्त्रोत

लोहित नदी और सती नदी के जंक्शन पर बसा यह गांव उस बिंदु के पास है जहां भारत की सीमायें चीन और म्यांमार, दोनों देशों से मिलती हैं।  इस गांव की आबादी मुश्किल से 35 लोगों की है। ये सभी लोग यहां झोपड़ियों में रहने वाले 3-4 परिवारों से हैं।

publive-image
वर्डप्रेस

दोंग गांव के लिए आप वलोंग से पैदल चलते हुए लगभग 90 मिनट में पहुंच सकते हैं। वलोंग की जमीन पर ही साल 1962 में भारत-चीन का युद्ध लड़ा गया था। यहीं पर आपको रुकने के लिए गेस्ट हाउस आदि मिलेंगें।

publive-image

हालांकि, साल 1999 में ही यह पता चला कि इस गांव में सूरज की सबसे पहली किरण पड़ती है। इससे पहले माना जाता था कि अंडमान के कटचल टापू पर सबसे पहले सूर्योदय होता है।

कवर फोटो


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें [email protected] पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो 7337854222 पर भेज सकते हैं।