मुंबई: 5 मिनट के लिए पश्चिमी रेलवे ने स्थगित की सर्विस, वजह दिल छू जाने वाली है!

मुंबई: 5 मिनट के लिए पश्चिमी रेलवे ने स्थगित की सर्विस, वजह दिल छू जाने वाली है!

साभार: विकीमीडिया कॉमन्स

14-15 जनवरी में जहाँ पुरे देश में लोगों के बीच मकर-सक्रांति की धूम रही तो वहीं पतंग के मांझों से उलझकर पक्षियों के घायल होने की खबरों ने बहुत उदास किया। लेकिन ऐसे में, 16 जनवरी 2019 को महाराष्ट्र के मुंबई से एक दिल छू जाने वाला वाकया सामने आया।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक मुंबई के गोरेगांव रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय रेलवे सर्विस लगभग 5 मिनट स्थगित की गयी। सुबह-सुबह दफ़्तर जाने वाले लोगों के लिए ये 5 मिनट भी बहुत ज्यादा थे। पर इस असुविधा के पीछे की वजह जानना बहुत जरूरी है।

दरअसल, सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मास्टर को किसी यात्री ने सूचित किया की स्टेशन के उत्तरी छोर पर ट्रेन के ऊपर बिजली के तारों में मांझे की वजह से एक कबूतर फंसा हुआ है। डिप्टी स्टेशन मास्टर ने तुरंत इस बारे में तकनीकी स्टाफ और फायर ब्रिगेड को बताया।

इसके बाद स्टेशन पर बिजली की सप्लाई बंद की गयी और उस कबूतर को सुरक्षित उतारा गया। पश्चिमी रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफ़सर रविंदर भाकड़ ने बताया, "सुबह के 10:28 बजे से लेकर 10:33 बजे तक बिजली की सप्लाई काट दी गयी और इसी बीच फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर उस पक्षी को बचा लिया।"

इस बचाव कार्य में गोरेगांव स्थित संकित ग्रुप ने मदद की। यह समूह पक्षियों के रख-रखाव पर काम करता है।

पश्चिमी रेलवे का यह कदम सराहनीय था कि उन्होंने एक बेजुबान जीव के बारे में सोचा और इंसानियत की मिसाल कायम की।


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो 7337854222 पर भेज सकते हैं।

Related Articles
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe