केरल में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ आयी हुई है। इस भीषण बाढ़ की वजह से राज्य के कई प्रांतों में सामान्य जीवन तहस-नहस हो गया है। हालांकि, इडुक्की बांध सहित राज्य के बाकी 24 बांधों को भी खोल दिया गया है ताकि पानी वापिस जा सके। पर इस बाढ़ की वजह से अब तक लगभग 54,000 लोग बेघर हो गए हैं और 29 लोगों की मौत की खबर है।
पर हर बार की तरह, इस विपदा की घड़ी में भी भारतीय सेना उतनी ही मजबूती से राहत-कार्यों में जुटी है। थलसेना के साथ-साथ वायु सेना और नौसेना भी हर मुमकिन कोशिशों में लगी है, ताकि केरल में लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जा सके। भारतीय नौसेना ने यहां 'ऑपरेशन मदद' शुरू किया है।
देखिये किस तरह हर संभव जोखिम उठाकर भारतीय सेना लोगों को बचा रही है-
[video width="640" height="352" mp4="https://hi-media.thebetterindia.com/uploads/2018/08/Indian-Army-Kerala-Flood-Video.mp4"][/video]
हर मुश्किल में देश की सेवा करते इन जवानों को सलाम! उम्मीद है कि देश इस संकट से जल्द ही उबर आएगी!