भारत नहीं, किसी और देश की देन हैं आपके ये पसंदीदा पकवान

जलेबी

इसकी शुरूआत मध्य पूर्व के देशों से हुई और फारसी यात्री इसे भारत लेकर आए।

मूल रूप से फारसी में इसे 'जलीबिया' या 'जुलाबिया' और अरबी में 'जलाबिया' के नाम से जाना जाता था।

समोसा

शुक्र है उन घुमंतू व्यापारियों का जिनके साथ यह मध्य एशिया से सफ़र करके भारत पहुंचा।  

दिल्ली सल्तनत के शासनकाल में मिडिल ईस्ट के खानसामों ने हिन्दुस्तानियों को समोसा चखाया और यह यहीं का होकर रह गया।

गुलाब जामुन

दिल पर पत्थर रखकर यह फ़ैक्ट ज़ाहिर कर रहे हैं कि गुलाब जामुन का भी जन्म भारत में नही, फ़ारस की खाड़ी में हुआ था।

ये फ़ारसी शब्द, गोल (फूल) और आब (पानी) से बना है। इस मिठाई का फ़ारसी नाम, 'लुक़मत अल क़ादी' था।

दाल चावल

हर घर का फेवरेट दाल चावल भी भारत की पैदाइश नहीं है, पड़ोसी देश नेपाल के लोगों ने सबसे पहले दाल और चावल को साथ में मिलाकर खाया था। यह कॉम्बिनेशन इतना हिट हो गया कि भारतीय घरों का सदस्य बन गया।

चाय

दिल टूट रहा है यह लिखते हुए लेकिन 19वीं शताब्दी के शुरुआत में अंग्रेज़ों ने भारत में चाय की खेती शुरु की।

चाय चीन की देन हैं; हां दूध, अदरक, शक्कर वाली चाय हम भारतीय ही पीते हैं, लेकिन चीन में हज़ारों सालों से चाय को बतौर औषधी इस्तेमाल किया जा रहा है।

राजमा

राजमा, जो हमारे प्लेट में पर्मानेंट सदस्य बन गया है, उसे पुर्तगाली भारत लाए थे। मेक्सिकन्स ने हमें राजमा को भिगोकर, उबालकर खाना सिखाया। हालांकि हमने ही राजमा में मसाले डाले और उसे आज का रूप दिया।

बिरयानी

कोलकाता की सड़कें हों या लखनऊ की नवाबी रसोई.. भारत के लगभग हर राज्य की मशहूर डिश बिरयानी पर्शियन्स की देन है। फ़ारसी शब्द 'बिरयान' से बनी है 'बिरयानी'।

नान

हम भारतियों के लिए तंदूर का मतलब ही है नान और यह नान भी फ़ारसियों की देन है। पर्शिया से नान भारत को मिला था। वैसे गार्लिक नान, बटर नान, स्टफ़्ड नान जैसी कई वैराइटीज़ हमने खुद बनाई हैं।

फ़िल्टर कॉफ़ी

इस बेवेरेज का जन्म यमन में हुआ, दक्षिण भारत में नहीं! कहते हैं भारतीय सूफ़ी संत बाबा बुदन मक्का गए थे और वह फ़िल्टर कॉफ़ी को यमन से भारत ले आए और हमने इसे तुरंत अपना लिया।

चिकन टिक्का मसाला

ग्लासगो, स्कॉटलैंड में एक शेफ़ ने एक कस्टमर के आग्रह पर ड्राई चिकन को टमाटर की ग्रेवी में बनाया था और इस तरह चिकन टिक्का का जन्म हुआ। ब्रिटिश कुज़ीन का हिस्सा है यह टिकन टिक्का मसाला।