5 भारतीय रेस्तरां जो लोगों को दे रहे हैं फार्म-टू-टेबल का अनोखा अनुभव

The Lilac Farm

क्रिस्टीना अजीत और उनके परिवार ने जब वीगन में बदलने का फैसला किया तो बेंगलुरु में अपने डेरी फार्म को भी उन्होंने एक वीगन फार्म-टू-टेबल रिट्रीट बना दिया।  मेहमान यहाँ आकर फार्म में घूमने के साथ-साथ भरपूर वीगन खाने का मज़ा उठा सकते हैं।

Farm To Table

हेल्दी लिविंग और पूरी तरह ऑर्गेनिक व केमिकल फ्री खाने को बढ़ावा देने के लिए श्रुति जोसे अपनी माँ के साथ मिलकर केरल में यह फार्म-टू-टेबल वेंचर चला रही हैं।

C'est L'avi

पारंपरिक देसी और गाँव के खाने को लोगों तक पहुंचाने के लिए शेफ़ अविनाश मार्टिन्स ने अपनी पुश्तैनी ज़मीन को फार्म में बदलकर C'est L'avi की शुरुआत की।

FarmLore

मिशेलिन स्टार शेफ जॉनसन एबेनेजर ने अपने पूर्व सहायक शेफ मिथ्रेई अय्यर और अविनाश विशाल के साथ बेंगलुरु में फार्मलोर नाम से एक ऑर्गेनिक फार्म-टू-टेबल डाइनिंग एक्सपीरियंस की स्थापना की।

यहाँ का 100% ताज़ा और ऑर्गेनिक खाना सीधे उनके 37 एकड़ फार्म से आता है जिसे स्थानीय किसानों की मदद से उगाया जाता है।

Solitude Farms

19 साल की उम्र में कृष्णा मैकेनज़ी UK छोड़ पांडिचेरी शिफ्ट हो गए और बिना किसी डिग्री या अनुभव के उन्होंने यहाँ नेचुरल फार्मिंग करना शुरू किया। आज वह जो भी ऑर्गेनिक चीज़ें उगाते हैं उन्हें ओरोविल के एक कैफ़े में मेहमानों को परोसा जाता है।

White Line