'मड टू मदर' एक ऐसा ऑर्गेनिक फ़ूड ब्रांड, जिसकी शुरुआत एक माँ ने अपने बेटे के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए की थी।

मुंबई की सुभाश्री संथा ने साल 2019 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।  

जन्म के पांच महीने बाद ही डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके बेटे के दिल में छेद है,  जिसके बाद उनके छोटे बच्चे की सर्जरी करनी पड़ी।  

इस घटना के बाद डॉक्टर ने उन्हें अपने बेटे को शुद्ध और हेल्दी खाना देने को कहा। 

"मेरे लिए बाजार से बिना केमिकल का खाना खोजना काफी मुश्किल था। इसलिए मैंने अपने बेटे के लिए खुद ही ऑर्गनिक सब्जियां उगाना शुरू किया।"

-सुभाश्री

साल 2021 में उन्होंने नौकरी छोड़कर खेती से जुड़ने का फैसला किया।  

शुरुआत में तो उन्होंने इंटरनेट की मदद से अपने घर में ही सब्जियां उगाना शुरू किया था।  

लेकिन वहां उगने वाली सब्जियां परिवार को पूरी नहीं पड़ती थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई के पास की एक एकड़ ज़मीन लेकर खेती करना शुरू किया

इस तरह वह हफ्ते की 20 किलो से ज़्यादा सब्जियां अपने खेतों में उगाने लगीं।  

उन्होंने IIT खड़गपुर में छह महीने का सस्टेनेबल एग्रीकल्चर का कोर्स भी किया।  

इसके बाद उन्होंने दाल और चावल उगाना शुरू किया और अपने खुद के ब्रांड के साथ फ़ूड प्रोडक्ट्स बनाने लगीं।

अप्रैल 2022 से वह Mud to Mother ब्रांड के तहत ऑर्गनिक फ़ूड प्रोडक्ट्स बेच रही हैं।  

खेतों में सब्जियां और दाल उगाने के बावजूद आज भी,  उनके बालकनी किचन गार्डन में ढेरों पौधे लगे हैं।