महाराष्ट्र में शुरू हो चुका है रंग-बिरंगे फूलों का कास प्लैट्यू फूल महोत्सव, आप भी ज़रूर जाएं

महाराष्ट्र में कास पठार सातारा से 25 km, महाबलेश्वर से 37 km और पंचगनी से 50 km की दूरी पर स्थित एक बहुत ही मनोरम जगह है।

इसकी नेचुरल ब्यूटी और जैव विविधता को देखते हुए साल 2012 में UNESCO ने इसे विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल घोषित किया था।

Palm Leaf
Green Leaf

पुणे से करीब 140 km दूर स्थित इस पठार में सितंबर और अक्टूबर के महीने में शानदार फूल खिलते हैं।

इस दौरान यहाँ हर साल फ्लॉवर फेस्टिवल आयोजित किया जाता है, जिसमें फूलों की 800 से ज़्यादा सुंदर किस्में देखी जा सकती हैं।

लगभग एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले हुए इस पठार में इस साल फूल उत्सव 2 सितंबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। हर साल देश भर से लोग यहाँ की प्राकृतिक खूबसूरती देखने आते हैं।

आप भी महाराष्ट्र में हैं या ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं तो परिवार या दोस्तों के साथ रंग-बिरंगे फूलों का यह महोत्सव देखने ज़रूर जाएं।

एक दिन यहाँ की सैर करने के लिए आपको 150 रुपये का शुल्क देना होगा। आप साइकिल से घूमते हुए भी यहाँ के नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं और इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।

Palm Leaf
Green Leaf

पिंडा, स्मिथिया, सोनकी, सेरोपेगिया, मर्डैनिया, अधीरता लावी, यूट्रीकुलरिया, कॉमन बेगोनिया, ड्रोसेरा, डिपकाडी, हेबेनारिया, करकुमा कॉलिन जैसे वाइल्डफ्लावर यहाँ खिलने वाले कुछ सुंदर फूलों में शामिल हैं।

यहां घास की कई किस्मों सहित बहुरंगी दुर्लभ फूलों की लगभग 430 किस्में हैं, जिनमें से लगभग 132 किस्मों के फूल खिल चुके हैं।

वन विभाग और कास पठार संवर्धन समिति के मुताबिक, पर्यटक इस उत्सव के बारे में और जानकारी के लिए www.kas.ind.in  पर विजिट कर सकते हैं।