Floral Separator

क्या आप हज़ारों में खरीदेंगे एक बंदनवार?

भारत के हर एक प्रांत की अपनी पहचान है। खासकर बात जब हस्तकला और कारीगरी की हो, तो हमारे देश में बहुत सी चीज़ें घर में ही हाथों से बनाई जाती हैं।

Floral Frame

इनमें सालों से घर के द्वार पर लगने वाला तोरण भी शामिल है।

Floral Separator

दक्षिण भारत में आपको आम के पत्तों का, तो उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गेंदे के फूलों का तोरण मिलेगा।

Floral Separator

कहीं-कहीं पर, लोग धान की फसल आने पर, इसे अपने घर के द्वार पर तोरण की तरह लगाते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि तोरण या बंदनवार अब सिर्फ़ भारत तक ही सीमित नहीं है।

कुछ समय में सोशल मीडिया और अमेज़ॉन व फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए भारत का तोरण विदेशों में भी अपनी जगह बना रहा है।

Floral Separator

भारत में जिस तोरण को आप अपने घर में बना सकते हैं, या फिर बाज़ार से ज़्यादा से ज़्यादा 200-250 रुपए तक में खरीद सकते हैं, वही तोरण....

.....दूसरे देशों में 65-70 डॉलर यानी 5 से 6 हज़ार रुपये तक भी बिक रहा  है।

तोरण भारत से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप जैसे देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

इन देशों के नागरिकों के बीच यह सजावट के तौर पर काफ़ी प्रचलित हो रहा है। इस कारण विदेशों में इसकी मांग बढ़ने लगी है।

Floral Frame
Floral Separator

ऐसे में, यह भारतीयों के लिए काफ़ी अच्छा और फ़ायदेमंद बिज़नेस भी है। आज भारत के कई हेंडीक्राफ्ट स्टोर और स्टार्टअप दूसरे देशों में अपनी पहचान बना रहे हैं।