अब किसानों को मिलेगा एक्स्ट्रा मुनाफ़ा.. कैसे? आगे देखिए...

देश के कई राज्यों में धान की फसल की कटाई चल रही है, कहीं कहीं तो इसकी ख़रीदारी भी शुरू हो चुकी है।

Red Section Separator

ऐसे में हरियाणा सरकार ने पराली मैनेजमेंट के लिए एक नया तरीका निकाला है।

White Line

खट्टर सरकार किसानों को पराली नहीं जलाने पर प्रति एकड़ 1 हज़ार रुपये दे रही है!

राज्य सरकार फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम (Crop Residue Management Scheme) के तहत agricultural machinery पर 50 से 60 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

White Line

इस स्कीम के तहत हरियाणा सरकार किसानों को बेलर मशीनों के ज़रिए पराली की गांठे बनाने का तरीका भी सिखाएगी।

इन गांठों को किसान बेचकर बढ़िया मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

इसके अलावा, किसानों को धान के फानों को कृषि मशीनों के इस्तेमाल से ज़मीन में दबाए जाने की प्रकिया भी बताई जा रही है।

ऐसा करने से ज़मीन की फर्टिलिटी भी बढ़ती है।

साथ ही पराली न जलाने से प्रदूषण से निजात पाया जा सकता है।

White Line

इसके अलावा, हरियाणा सरकार अब किसानों से एमएसपी पर पराली ख़रीदने की शुरुआत भी कर रही है।

किसानों के लिए यह सुविधा काफ़ी फ़ायदेमंद साबित हो सकती है और वह पराली बेचकर ठीक-ठाक मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

अगर आप हरियाणा के किसान हैं, तो 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद राज्य सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं।