Red Section Separator

महाराष्ट्र के चटपटे और लज़ीज़ पकवान..

पाव भाजी

पाव भाजी, पूरे भारत में लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जिसकी उत्पत्ति महाराष्ट्र से हुई है। यह मैश की हुई सब्जियों को स्वादिष्ट मसालों और मक्खन के साथ मिलाकर बनाया जाता है।

वड़ा पाव

मुंबई का लोकप्रिय सैंडविच, जिसे सबसे पहले 1960-70 के दशक में दादर स्टेशन के पास काम करने वाले एक स्ट्रीट वेंडर अशोक वैद्य ने बनाया था।

पूरन पोली

White Line

यह एक मीठा पराठा है, जो आमतौर पर त्योहारों के मौके पर बनाया जाता है। इसकी स्टफिंग गुड़, पीली चने की दाल, मैदा, इलाइची पाउडर और घी से बनती है।

मिसल पाव

मिसल एक करी है, जो अंकुरित मोठ की फलियों के साथ बनाई जाती है और इसके ऊपर चिवड़ा, प्याज, आलू और मिर्च डाली जाती है और इसे पाव के साथ परोसा जाता है। मिसल पाव महाराष्ट्र का एक पारंपरिक व्यंजन है।

मोदक

यह मिठाई विशेष रूप से भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती है। इसे गेहूं और सूजी के आटे से बनाते हैं, जिसमें कद्दूकस किए हुए केले, केसर, नारियल व गुड़ डाला जाता है। इसे स्टीम्ड, उबला, तला हुआ या कच्चे रूप में भी परोसा जा सकता है।

बासुंडी

काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता जैसे कटे हुए मेवे के साथ मीठा, गाढ़ा दूध जब केसर और इलायची के साथ मिला दिया जाता है, तो बासुंडी नामक एक स्वादिष्ट मिठाई बनती है। यह महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और कर्नाटक में भी लोकप्रिय है।

आमती

यह एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है, जो विदर्भ क्षेत्र से निकला है। यह महाराष्ट्र की एक सरल लेकिन सबसे स्वादिष्ट डिश है। आमती के 51 से ज़्यादा अलग-अलग संस्करण हैं और इसमें बहुत सारा प्रोटीन होता है।

पिठला भाकरी

पिठला भाकरी एक पारंपरिक पकवान है, जो आमतौर पर महाराष्ट्र में बनाया जाता है। यह ज्वार, रागी, गेहूं, या चावल के आटे, मक्खन और जीरा से बनता है और सब्ज़ी, करी, चावल, चटनी, या बैंगन भर्ता के साथ परोसा जाता है।

सोलकढ़ी

महाराष्ट्र की यह लोकप्रिय ड्रिंक न सिर्फ़ स्वादिष्ट, बल्कि काफ़ी हेल्दी भी होती है। इसे कई तरह से बनाया जा सकता है, जैसे- बटर सोलकढ़ी, नारियल सोलकढ़ी आदि।

बॉम्बे भेल

भेलपुरी महाराष्ट्र का चटपटा स्नैक है। यह पफ्फड राइस, टमाटर, शिमला मिर्च, कई तरह की नमकीन और खट्टी मीठी इमली की चटनी से बनाई जाती है और बॉम्बे भेल आज देश के कई हिस्सों में मिलती है।