भारत की पारंपरिक मिठाइयां, जिनके बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार

भारत अपनी परंपराओं और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और खान-पान है। 

 यहां हर उत्सव पर कई पारंपरिक व्यंजन भी बनाए जाते हैं। अब दीपावली का त्योहार भी आने वाला है। इस मौके पर सभी के घरों में मिठाइयां बनने लगती हैं। 

आइए भारतीय राज्यों के मशहूर दिवाली व्यंजनों और मिठाइयों के बारे में जानते हैं।

Scribbled Arrow

दिल्ली का खील-बताशा

खील, चावल की बनती है और बताशा चीनी से। दिल्ली सहित कई राज्यों में दिवाली के दिन खील बताशा बांटा जाता है और इसका इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है। कई खिलौनों के रूप में बताशे बनाए जाते हैं।

मध्य प्रदेश में चिरौंजी की बर्फी

मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिवाली के दिन चिरौंजी की बर्फी बनाई जाती हैं। बर्फी को बनाने में बादाम, मावा और चिरौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। अगर इस दिवाली आप यहां पर हैं, तो इसे खाना न भूलें।

Curved Arrow
Scribbled Underline

महारष्ट्र में अनरसा

दिवाली के दिन महाराष्ट्र में बनने वाला अनरसा एक पारंपरिक पकवान है। इसे चावल के आटे और गुड़ से बनाया जाता है। इसके ऊपर अफीम के बीज छिड़के जाते हैं। दिवाली के दिन, महाराष्ट्रीयन परिवार नाश्ते में इसे खाते हैं।

White Scribbled Underline

उत्तराखंड में सिंघल

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में दिवाली के दिन सिंघल नामक पकवान बनाया जाता है। 

इसे आटा, सेमोलिना, मोटी दही, मशरूम, केले, चीनी और हरी इलायची पाउडर के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इन्हें फ्राई करके गर्मा-गर्म सर्व किया जाता है।

Scribbled Underline

पंजाब में पिन्नी

पंजाब के कई हिस्सों में दिवाली के दिन स्वादिष्ट मिठाई पिन्नी बनाई जाती है। इसे आटे, देसी घी से बनाया जाता है। इसके अलावा इसमें ड्राई फ्रूट्स, खोया और चीनी मिक्स की जाती है और इन्हें  लड्डू का आकार दिया  जाता है।

राजस्थान में मावा कचौरी

दिवाली के दिन राजस्थान में मसाला कचौरी बनाई जाती है और चटनी के साथ परोसा जाता है।  इसके अलावा, यहां मीठी कचौरी भी बनती है, जिसे मावा कचौरी कहते हैं।  इसे खोया और शुगर सिरप से कोट किया जाता है।

गुजरात में मोती पाक

मोती पाक आटा, खोया और चीनी से बनने वाली एक बहुत प्रसिद्ध बर्फी है। दीवाली के दौरान गुजरात और राजस्थान में यह मिठाई बनाई जाती है। अगर आप इस दिवाली गुजरात में हैं, तो इस बर्फी का मज़ा ज़रूर लें।

Scribbled Underline

ओडिशा में रसबाली

ओडिशा में रसबाली एक मशहूर डिश है, जिसे खासकर दिवाली के दिन बनाया जाता है। यह रबड़ी होती है, जिसे खोया, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है। 

Scribbled Underline

बालूशाही और गुलगुले उत्तर प्रदेश

बर्फी, सोन पापड़ी और लड्डू से हटकर अगर मेहमानों को कुछ परोसना है, तो बालूशाही ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना भी आसान है और इसका टेस्ट भी लाजवाब होता है।   

मैदे से बनी और चाशनी में डूबी इस मिठाई को देखकर मुंह में पानी आ जाता है। इसके अलावा, UP की सबसे पुरानी मिठाइयां मालपुआ और गुलगुले हैं, जो आटे, चीनी, ड्राई फ्रूट से बनते हैं।

बबरू- हिमाचल प्रदेश

यह देवताओं की भूमि से आया एक अनूठा व्यंजन है और इसे आटे, चीनी और खमीर से बनाया जाता है। यह गुलगुले की तरह लग सकता है, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग होता है। रबड़ी या खीर के साथ इस व्यंजन का सबसे ज्यादा आनंद लिया जाता है।

गव्वालू - आंध्रप्रदेश

दिवाली पर आंध्रप्रदेश में बनती है वहां की पारंपरिक मिठाई, गव्वालू। इसे मैदे से चाशनी में बनाया जाता है और पिस्ता छिड़ककर खाया जाता है।

Pills

01 25% daily serving of Vitamin C

Thick Brush Stroke
Thick Brush Stroke

ये हैं वे पारंपरिक व्यंजन, जो भारत के अलग-अलग कोनों में दिवाली में खासतौर से तैयार होते हैं। आप भी इन्हें अपने घर में ट्राई करके देख सकते हैं।

स्टोरी पसंद आई, तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर ज़रूर करें..