इन जगहों पर जाकर ज़रूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज़

रिवर राफ्टिंग, ऋषिकेश

राफ्टिंग का पूरी तरह से अनुभव करने के लिए जून और सितंबर के बीच ऋषिकेश जाने का प्लान बनाएं। अगर आपको पहले से तैराकी आती है तो यह आपके लिए और भी बढ़िया अनुभव हो सकता है।

स्कूबा डाइविंग, अंडमान

समुद्री जीवन  करने का एक अद्भुत तरीका है स्कूबा डाइविंग! गोवा और अंडमान आइलैंड में स्कूबा-डाइविंग के लिए कुछ बेहतरीन जगहें है, जहां आप इसका एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

पैराग्लाइडिंग, बीड़ बिलिंग

बीड़ बिलिंग भारत में सबसे शानदार पैराग्लाइडिंग स्पॉट्स है। यह जगह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है। यहां ज़्यादातर समय पर्यटकों और एडवेंचर के शौकीनों का तांता लगा रहता है। यहां आप रोमांचक अनुभवों के साथ ही शानदार दृश्यों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

कैंपिंग, चंद्रताल

प्राकृतिक आनंद के लिए ऊंचाई वाली चंद्रताल झील हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप ट्रेक के बाद यहाँ झील के किनारे कैंपिंग कर कभी न भूलने वाला यह एक्सपीरियंस ले सकते हैं।

फ्लाइंग फॉक्स, नीमराना

नीमराना की फ्लाइंग फॉक्स जिप लाइन एक्टिविटी बेहद ही फेमस है। एक खूबसूरत जगह होने के अलावा, नीमराना दिल्ली-NCR के पास ही है। 150 मीटर की ऊंचाई पर नीमराना के ऊपर से जाते हुए आप इस एक्टिविटी का मज़ा ले सकते हैं।

रॉक क्लाइंबिंग, पचमढ़ी

अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज़ में रॉक क्लाइंबिंग अच्छी लगती है तो उसके लिए आपको मध्य प्रदेश में स्थित पचमढ़ी ज़रूर जाना चाहिए। यहाँ ऐसे पहाड़ हैं जो रॉक क्लाइंबिंग के लिए सही माने जाते हैं।