Site icon The Better India – Hindi

8 लाख निवेश कर ली Amul Franchise, आज हर महीने कमाते हैं लाखों, आप भी जानें पूरी प्रक्रिया 

amul franchise

Amul Franchise की शुरुआत

तक़रीबन,12 साल पहले ठाणे के चेतन पाटिल ने आठ लाख रुपये निवेश करके अमूल पार्लर की शुरुआत की थी। उन्होंने किराये पर 300 स्क्वायर फ़ीट की जगह लेकर काम शुरू किया था। उन्होंने बताया, “अमूल फ्रेंचाइज़ी(Amul Franchise) लेने के लिए आपको ध्यान रखना होता है कि जहां आप अपनी दुकान खोल रहे हैं, उसके दो किलोमीटर एरिया में दूसरा कोई अमूल पार्लर न हो। बस फिर कुछ शुरुआती निवेश (Amul Fanchise cost) के साथ अगर आप बिज़नेस करें, तो यह एक अच्छा मुनाफ़े वाला बिज़नेस बन सकता है।”

Anand Union Milk Limited यानी ‘अमूल’, 75 सालों से देश का जाना माना ब्रांड बना हुआ है। समय के साथ, इसके प्रोडक्ट रेंज भी काफी बढ़ गए हैं। अमूल कंपनी आपको फ्रेंचाइज़ी के जरिए कंपनी से जुड़ने का एक मौका देता है, जिससे आप भी अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं। चलिए जानें अमूल फ्रेंचाइज़ी (Amul Franchise) लेने के लिए किन बातों का रखना होगा ध्यान और किन चीजों की होगी जरूरत।  

ऐसे शुरू करें अमूल रिटेल स्टोर (Amul Retail Store) 

अमूल पार्लर, एक्सक्लूसिव अमूल आउटलेट होते हैं, जहां उनके प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज मिलती है। ये 100 से 300  स्क्वायर फीट से बड़ी स्पेस में होते हैं। आप अपने आउटलेट को अपने हिसाब से इसके इंटीरियर और दूसरे इक्विपमेंट लगाने में दो लाख से लेकर आठ लाख रुपए तक खर्च कर सकते हैं। 

इस फ्रेंचाइजी में रिटेल मार्जिन अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग होता है। पूरा रिटेल मार्जिन, पार्लर चलाने वाले की जेब में ही जाता है, क्योंकि उसे अमूल को किसी भी तरह की रॉयल्टी या रेवेन्यू नहीं देना पड़ता है। पार्लर की लोकेशन के आधार पर महीने का सेल्स टर्नओवर 5 लाख से 10 लाख रुपए हो सकता है। 

चेतन कहते हैं कि अच्छे टर्नओवर के लिए बेहद जरूरी है आपके स्टोर का लोकेशन।  अगर आप प्रोडक्ट रेंज और नियमित ग्राहकों पर घ्यान दें, तो अच्छा टर्नओवर  होता ही है, क्योंकि यहां मिलने वाली सभी चीज़ें रोज़मर्रा के जीवन से जुड़ी हुई होती हैं।  

दो तरह के पार्लर में आप कर सकते हैं निवेश 

अमूल कंपनी के साथ आप दो तरह के पार्लर खोल सकते हैं। पहला अमूल प्रिफर्ड आउटलेट और दूसरा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर।

1. अमूल प्रिफर्ड आउटलेट

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट के लिए आपके पास 100-150 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए। आउटलेट खोलने के लिए करीब दो लाख रुपए का खर्च आता है।  दो लाख रुपए में से 25,000 रुपए ब्रांड सिक्योरिटी में चले जाते हैं और बाकी के पैसे आपको अपने स्टोर के इंटीरियर में खर्च करने होंगे, जैसे- फ्रिज और फर्नीचर।  यह एक बेसिक दुकान है, जहां आपको दूध, दही और आइसक्रीम आदि मिल जाएगी। 

इसमें कमाई की बात करें, तो पाउच मिल्क पर 2.5% का रिटर्न मिलता है। मिल्क प्रोडक्ट पर 10% और आइसक्रीम पर 20% का मार्जिन मिलता है। सेल्स टारगेट अचीव करने पर कंपनी की तरफ से स्पेशल इंसेंटिव का फायदा अलग से मिलता है। यानी, अगर आप अच्छी सेलिंग करते हैं,  तो आप बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं।  

2. अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए आपके पास 300 स्क्वायर फीट से ज्यादा स्पेस होनी चाहिए। स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए आपको छह लाख से आठ लाख रुपए का खर्चा आएगा। यहां सिक्योरिटी के लिए 50,000 रुपए का डिपॉजिट करना होता है। बाकी का खर्च आपको आउटलेट इक्विपमेंट पर करना होगा। 

आपको अमूल के ही मिल्क कूलर, विसी कूलर्स और डीप फ्रीजर लेने होंगे। यह एक छोटा आइसक्रीम पार्लर है, जहां लोग आकर अमूल के फ़ूड और बेवरेज का मज़ा ले सकते हैं।  यहां आपको अमूल की आइसक्रीम स्कूप्स,  शेक्स, बेक्ड पिज्जा,  सैंडविच,  गार्लिक ब्रेड,  हॉट चॉकलेट ड्रिंक (अमूल प्रो) पर लगभग 50% का मार्जिन मिलता है।

यहां आइसक्रीम पर मार्जिन लगभग 20% है। अन्य प्रोडक्ट्स पर मार्जिन 10% है। साथ ही सेल्स टारगेट पूरा करने पर स्पेशल इंसेंटिव का फायदा अलग से मिलता है। 

बड़ा आसान है फ्रेंचाइज़ी(Amul Franchise) लेना 

अगर आप बिज़नेस अवसर की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आपको अमूल प्रिफर्ड आउटलेट या आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की  फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए, सोमवार से शनिवार के बीच सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 022-68526666 नंबर पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आप www.amul.com  पर फ्रेंचाइजी की इन्क्वायरी के लिए मेल भी भेज सकते हैं। रजिस्ट्रेशन और बाकी चीजें फाइनल होने के बाद, आपको GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट के ज़रिए सिक्योरिटी मनी जमा करना होगा। 

अमूल  RTGS या NEFT के माध्यम से सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं लेता है।

तो देर किस बात की अमूल के साथ जुड़कर आप भी द टेस्ट ऑफ़ इंडिया को अपने आस-पास फैलाएं और अच्छा मुनाफा कमाएं।  

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः 10 भारतीय ब्रांड्स, जिन्होंने दुनियाभर में बनाई अपनी पहचान

Exit mobile version