Site icon The Better India – Hindi

रोहित खंडेलवाल बनें मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय!

26 साल के म़ॉडल और अभिनेता रोहित खंडेलवाल मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैँ।

 

19 जुलाई को यह प्रतियोगिता UK के साउथपोर्ट में आयोजित की गयी। 26 साल के रोहित ने 46 अन्य प्रतियोगियों को हराकर ये खिताब हासिल किया।

photo source

 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस खिताब के साथ उन्हें $50,000 की राशी भी मिली है।
मिस्टर वर्ल्ड के अलावा इस स्पर्धा में रोहित मल्टीमीडिया अवार्ड, वर्ल्ड टैलेंट, मॉबस्टार, पीपल्स च्वॉइस अवार्ड समेत कई खिताबों की दौड़ में भी शामिल थे।

 

खिताब जीतने के बाद उन्होंने मिस्टर वर्ल्ड 2014, निकलस पेडरसन के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

मिस्टर वर्ल्ड 2016 की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर रोहित के लिए बधाइयों की झ़ड़ी लग गई।

 

रोहित ने भी ट्वीट कर के अपनी खुशी जाहिर की और सबका धन्यवाद किया।

 

1966 में रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनने वालीं पहली भारतीय बनीं थी। उनके बाद भारत से 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडेन, 1999 में युक्ता मुखी और साल २००० में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी।
रोहित खंडेलवाल ने मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतकर इस प्रतिष्ठित स्पर्धा के पुरूष वर्ग में भी भारत का खाता खोल दिया है।

 

यदि आपको ये कहानी पसंद आई हो या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें contact@thebetterindia.com पर लिखे, या Facebook और Twitter (@thebetterindia) पर संपर्क करे।

Exit mobile version