मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कांस्टेबल पदों के लिए 4000 रिक्तियों को जारी किया गया है। इस MPPEB Recruitment के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2020 को शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रतिमाह 62 हजार रुपए तक मिलेंगे।
इस MPPEB Recruitment 2021 के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे है:
रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती अभियान के तहत, कांस्टेबल रेडियो के लिए 138 रिक्तियाँ हैं, जबकि कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए कुल पदों की संख्या 3862 है।
शैक्षिक योग्यता
इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं और 12वीं पास होनी चाहिए।
उम्र सीमा
आवेदन के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के छात्रों के लिए – 800 रु. (दोनों पेपर), एक पेपर के लिए 600 रुपए जमा करने होंगे।
- आरक्षित वर्ग के लिए – दोनों पेपर – 400 रुपए, सिंगल पेपर – 300 रु.
परीक्षा तिथि – भर्ती परीक्षा 6 मार्च 2021 से शुरू होगी।
नोट – इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र में करेक्शन की सुविधा 19 जनवरी 2021 तक है।
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आधिकारिक बेवसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें।
संपादन – जी. एन झा
यह भी पढ़ें – RSPCB Recruitment 2021: JEE और JSO के लिए 114 रिक्तियाँ जारी, जानें कैसे करें आवेदन