Site icon The Better India – Hindi

आजादी के गीत: क्या आप जानते हैं हर राज्य का होता है अपना एक राज्यगीत?

song of freedom, state anthem

दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है भारत। अपने समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ दुनिया भर में इसने अपनी अलग पहचान बनाई है। पूरा भारत 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित है। हर राज्य की अपनी एक अलग बोली व भाषा है और इसी के अनुसार देश के हर राज्य का अपना एक अलग राज्यगीत भी है।

तो चलिए जानें भारत के कुछ राज्यों को समर्पित अलग-अलग गीतों के बारे में-

1. उत्तराखंड का राज्यगीत

Uttarakhand state symbol

उत्तर भारत में स्थित राज्य, उत्तराखंड का निर्माण साल 2000 में कई वर्षों के आंदोलन के बाद किया गया था। पहाड़ों से घिरे इस राज्य को समर्पित गीत में राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का बखान किया गया है।

गीत की कुछ पंक्तियां इस प्रकार हैं –

दूर तक फैली हुई हैं
पर्वतों की श्रृंखलाएँ
फरफराती है उनीले
श्वेत मेघों की ध्वजाएँ।

दूर तक फैली हुई हैं पर्वतों की श्रृंखलाएँ…

2. अरुणाचल प्रदेश

Arunachal Pradesh

उत्तरपूर्व में स्थित राज्य है अरुणाचल प्रदेश। अरूणाचल प्रदेश का अर्थ है, ‘उगते सूरज की भूमि’। क्षेत्रफल के हिसाब से यह पूर्वोत्तर के राज्यों में सबसे बड़ा राज्य है। अरुणाचल प्रदेश को समर्पित गीत में राज्य के वीरों की बात की गई है कि किस तरह से उन्होंने पूरे साहस और वीरता के साथ आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लिया था। गीत की कुछ पंक्तिया इस प्रकार हैं –

गुलामी की काली रातों में
जब डूबा था अपना ये वतन
आज़ाद सवेरा लाने को
कुर्बान हुए थे कितने रतन

हर सुख और चैन गंवाकर जो
अर्पित कर दी थी तन-मन-धन
उस समर में थे शामिल हुए
अरुण की आँचल के भी सन्तान

जब देश में हर ओर था हाहाकार
तब बुलन्द था पूरब में हुुंकार
सूर्योदय की पावन भूमि पर
मोजी रीबा ने लिया अवतार

वीर जवानों के संग मिलकर
गोरों से लड़ता रहा वो डटकर
फिर उसने तिरुंगा लहराया था
पहले पहल दीपा की सरज़मीं पर।

3. सिक्किम का राज्यगीत

state emblem of Sikkim

भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक खूबसूरत राज्य है सिक्किम। यह चारों ओर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है और दूर-दूर तक हरियाली फैली हुई है। प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह एक लोकप्रिय और खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। यहां मुख्य रूप से भोटिया, लेपचा और नेपाली समुदायों के लोग रहते हैं और सारे पर्व मनाएं जाते हैं। इस राज्य को समर्पित गीत में बताया गया है कि कैसे किसी भी धर्म की परवाह किए बिना, वीरों ने कदम से कदम मिलाकर आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लिया।

गीत के बोल इस प्रकार हैं – 

बापू र नेहरू सुभाषचन्द्र जस्ता,
जन्मिएको देश हाम्रो ।
मन्दिर, मस्जिद, गिर्जाघरहरू,
मिलेको छ राम्रो।

कास्मिर देखि कन्याकुमारी सम्म,
यो देश हाँसेको।
हिन्दु,मुस्लिम, शिख भाई-भाई,
मिलेर बाँचेको।

4. राजस्थान

क्षेत्रफल के अनुसार, भारत का सबसे बड़ा राज्य है राजस्थान। यह राज्य अपनी लोक संस्कृति, खानपान, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। इस राज्य को समर्पित गीत में बताया गया है कि कैसे राजस्थान के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

इस गीत में बताया गया है कि राज्य के लोग कैसे गांधी और नेहरु के बताए रास्ते पर चले और आज़ादी हासिल की-

घर-घर खादी गाभा बणगी, चाल्यौ चरखो सरणाट

छोड भणाई निकळ्या सैनिक, तजिया ठाट अर बाट

एक ही सुर हो एक बात हो, भोम वीरां री बाजै

उण धरती पर कियां जबरिया गोरा आय बिराजै

राज गयौ, रजवाड़ा बीत्या, पण वीर रैया अणजांण

प्राण दियां जस मानै ऐड़ी भौम है राजस्थान….

5. सिंधी

भारत के पश्चिमी हिस्से और मुख्य रूप से सिन्ध प्रान्त में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है सिंधी। यह सिधी, हिन्दू समुदाय की मातृ-भाषा है। गुजरात के कच्छ जिले में सिंधी बोली जाती है और वहाँ इस भाषा को ‘कच्छी भाषा’ कहते हैं। इस भाषा में लिखे गए गीत में एक वीर की कहानी को बताया गया है कि किस प्रकार निडरता से उसने अंग्रेजी हुकूमत से टक्कर ली और गुलामी की बजाय लड़ते हुए शहीद होना चुना। गीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं –

हिंदी अनुवाद

हेमूं ! तुमने हारकर माँ का दूध नहीं लजाया।
सुना दी गई तुम्हें फाँसी की सज़ा पर तुमने
गद्दारी न की, साथियों का नाम नहीं बताया।

तुम ज़ुल्म से न डरे, न झुके
डटकर मुक़ाबला करते रहे।
भरी जवानी का सुख त्यागकर
देश पर जीवन वार दिया।

6. पश्चिम बंगाल का राज्यगीत

State emblem of West Bengal

पश्चिम बंगाल के पड़ोस में नेपाल, सिक्किम, भूटान, असम, बांग्लादेश, ओडिशा, झारखण्ड और बिहार हैं। इसकी राजधानी कोलकाता है। यहाँ की मुख्य भाषा बांग्ला है। इस भाषा में लिखे गए गीत में बंगाल के वीरों की कहानी कही गई है। गीत की कुछ पंक्तियां कुछ इस प्रकार हैं –

हिंदी अनुवाद

नेताजी सुभाष”, वीर “खुदीराम”, शहीद “मतंगिनी”
“श्री अरबिंदो” और “बाघा जतिन” की क्रांतिकारी कहानी
“तमलुक” और “चट्टाग्राम” में
हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों की लड़ाई

स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास खून के निशान में लिखा है।
“महात्माजी” ने भी एक स्वतंत्र देश के अपने सपने का प्रचार करते हुए
पूरे बंगाल में एक लंबा सफर तय किया है।

“बेलेघाटा” और “सोदपुरे” के अपने “आश्रम” में
कताई और गाने का कार्यक्रम “रामधुन” गीत
“सरत”, “बिपिन”, “देशबंधु” जैसे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा प्रतिध्वनित किया गया है।

7. दादर नगर हवेली

Dadra Nagar haveli state symbols

दादर और नगर हवेली, भारत का एक क्षेत्र है। यह पहले एक केन्द्र शासित प्रदेश था और अब दादर और नगर हवेली, दमन और दीव केंद्र शासित प्रदेश का भाग हैं। यह दक्षिणी भारत में महाराष्ट्र और गुजरात के बीच स्तिथ है। इस गीत में आज़ादी की लड़ाई में शामिल हुए वीरों की कहानी कही गई हैं। गीत के बोल का हिंदी अनुवाद इस प्रकार है – 

दादरा को पाने के लिए वामन देसाई शूर
नगर में प्रवेश करने का क्षण भी नहीं दूर
किया है बड़ा दल तैयार नरोली थाने के पास
अंधेरा, बरसात और कीचड़, नदी बनी आवास

पुर्तगालियों के शस्त्रों को वीरता से करते वश
कर साहस होगी बहत्तर गाँव की नगर हवेली वश
मातृभूमि के लिए आया अनन्य सुनहरा अवसर
स्वतन्त्रता तो लेकर रहेंगे, है सबका अधिकार

8. पंजाब का राज्यगीत

पंजाब क्षेत्र के अन्य भाग (भारत के) हरियाणा और हिमाचल प्रदेश राज्यों में हैं। इसके पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब, उत्तर में जम्मू और कश्मीर, उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में हरियाणा, दक्षिण-पूर्व में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान राज्य हैं।

यहां बोली जाने वाली प्रमुख भाषा पंजाबी हैं। पंजाबी में लिखे गए गीत में देशभक्ति की भावना को उजागर किया गया है। गीत के बोल हैं –

दीवा मेरे वतन दा बलदा सदा रहे
बूटा आज़ादियाँ दा फलदा सदा रहे’’
कर्जा अजे बड़ा है, होया ना सुरखरू
साहां तो वध मैनु, वतन दी आबरू

जज़्बा एह मर मिटन दा, फलदा सदा रहे
गैरां दी इन मन्ने, काहदी ओ अकल है
जीऊणा अणख दा यारो, जीऊणा ही असल है
अणखां दा काफला एह, चलदा सदा रहे

दीवा मेरे वतन दा बलदा सदा रहे

9. हरियाणा

State Emblem Of Haryana

हरियाणा उत्तर भारत का एक राज्य है, जिसकी राजधानी चंडीगढ़ है। इसकी सीमायें उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान से जुड़ी हुई हैं। हरियाणा के गीत में राज्य के वीरों के बलिदान के बारे में बताया गया है। गीत के बोल हैं –

किस्सा दिखे सुणाऊँ लोग्गो, करकै सुणियो पूरा ख्यास।
आज़ादी की लड़ी लड़ाई, हरियाणा नै सबतै खास।
हरियाणा वीरां की भूम्मी, बलिदानी न्यारा इतिहास।
कुलछेत्तर के रणछेत्तर म्हं, किरसण-बाणी आयी रास।

पाणीपत की तीन लड़ाई, दुनिया नै इब लग अहसास।
सत्तावन म्हं इस माटी म्हं अंबाळा तै जाग्यी आस।।
सत्तावन म्हं लड़ी लड़ाई, नारनौल कै परलै-पार।
हीरवाळ के योद्धा लड़ इत, उन गोरां पै कर ग्ये मार।
राव तुला-गोपाल लड़े रै, खप ग्ये योद्धा पाँच हजार।

10. हिमाचल प्रदेश का राज्यगीत

Himachal Pradesh emblem

हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत में स्थित है। यह उन कुछ राज्यों में से एक है जिस पर बाहरी रिवाजों का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि, तकनीकी प्रगति के साथ, राज्य में तेजी से बदलाव हुए हैं। हिमाचल प्रदेश एक बहुसांस्कृतिक और बहुभाषी राज्य है। सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से कुछ हिंदी और पहाड़ी है। हिमाचल के गीत देश के लिए बलिदान देने वाले योद्धाओं को याद किया गया है। गीत के बोल हैं –

पहाड़ी गांधी कांशी ने था, खूब पहाड़ जगाया
आज़ादी रे गीत लिखे थे, चोल़ा काल़ा पाया
सूरत सिंह ने जलसे कित्ते, कम्म कमाए न्यारे
असां आज़ादी तां पाई जे, कई बहादुर बारे

सुभाष चन्द्र दी इक हक्का पर, निकल़े कई दिवाने
आज़ाद हिन्द दी फौज खरेड़ी, गवाही रेहे ज़माने
कुर्बानी दे जज्बे जागे, खूब मघे अंगारे
असां आज़ादी तां पाई जे, कई बहादुर बारे

11. गुजरात

Gujarat state symbols

गुजरात को “पश्चिमि भारत का गहना” भी कहा जाता है और यह अपनी अनोखी और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। राज्य में पतंगबाजी और नवरात्रि के दौरान डांडिया उत्सव देश-विदेश में काफी लोकप्रिय हैं। गुजरात के राज्यगीत के बोल हैं – 

हिंदी अनुवाद

जय हे, जय गुजरात ! तुझे है वंदन सौ सौ बार,
तूझ से ही भारत माता की स्वतंत्रता साकार…

सत्याग्रह की जली ज्योत पहली तेरे प्रांगण में,
दांडीकूच के कदम करे जयघोष अभी कण कण में;

मुक्तिदूत गांधी का तूने दिया परम उपहार,
तुझे है वंदन सौ सौ बार…

कई रियासत शौर्यपूत पनपी तेरे आँचल में,
अखिल हिन्द में परिवर्तित हो गई परस्पर पल में;

प्रकट हुए तेरी मिट्टी से लोहपुरुष सरदार,
तुझे है वंदन सौ सौ बार…

12. कर्नाटक

Karnataka state symbol

कर्नाटक दक्षिण का एक राज्य है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 में हुई थी, जबकि इसे कर्नाटक नाम 1 नवंबर 1973 को मिला था। इससे पहले यह मैसूर राज्य के रूप में जाना जाता था। कर्नाटक के राज्यगीत में राज्य की खूबसूरती का बखान किया गया है। गीत के बोल हैं –

हिंदी अनुवाद

आप की जय हो मां कर्नाटक,
भारत माता की बेटी!

सुंदर नदियों और जंगलों की भूमि की जय!
संतों और द्रष्टाओं के निवास की जय!

देवी पृथ्वी के मुकुट में एक नया गहना,
आप चंदन, सौंदर्य और सोने के भंडार हैं।

आप की जय हो मां कर्नाटक, भारत माता की बेटी,
जहां राम और कृष्ण ने अवतार लिया था।

13. मणिपुर का राज्यगीत

Manipur

मणिपुर भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है। यह राज्य अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा यहां की नृत्य कला भी काफी मशहूर है। गीत के बोल कुछ इस प्रकार हैं-

हिंदी अनुवाद

एक स्वर्णिम भूमि मणिपुर
आपका नाम मणिपुर

पानी की गहराई से एक मोती
जंगल में एक फूल

14. तमिलनाडु

Tamil Nadu

तमिलनाडु, भारत के दक्षिण में स्थित एक ऐसा राज्य है, जो अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यहां का इतिहास और सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। तमिलनाडु की वेशभूषा, खानपान, संस्कृति, इतिहास और पर्यटन स्थल इसे बेहद खास बनाते हैं। गीत के बोल हैं –

समुद्र के किनारे से लिपटी धरती !

इस महान भारतीय महाद्वीप में सुशोभित चेहरे के साथ!

दक्षिण! विशेष रूप से दैवीय द्रविड़ देश!

अपने सुंदर घुमावदार मस्तक पर सौन्दर्यपरक तिलकम के रूप में !

उस तिलकम की सुगबुगाहट की तरह, सारी दुनिया को मदहोश करने के लिए!

15. जम्मु-कश्मीर का राज्यगीत

हिमालय की गोद में बसा जम्मू और कश्मीर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की संस्कृति, समृद्ध कला और वास्तुकला और मध्यकालीन युग की संस्कृति को दर्शाते हैं। जम्मू और कश्मीर की संस्कृति विशिष्ट और विविध है।

गीत का स्थानीय भाषा में ऑडियो है, जिसे आप यहां सुन सकते हैं।

16. उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश की संस्कृति भारतीय पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्रथाओं का एक मेल है। ऋग्वेद की उत्पत्ति उत्तर प्रदेश की इस मिट्टी में हुई थी। प्राचीन वैदिक साहित्य, महाकाव्य, महाभारत, रामायण तथा गीता आदि महान ग्रंथों के उल्लेखनीय हिस्सों का मूल स्थान उत्तर प्रदेश में स्थित है। यहां के गीत के बोल हैं – 

उत्तर प्रदेश समेटता खुद को इतिहास के पन्नों में
पिढ़ियों की संस्कार संस्कृति से
अपना एक अस्तित्व दिखाया
उत्तर प्रदेश ने भारत को और भी महान बनाया।

हिम पर्वत उत्तर में हिमाचल के
रेतीले पहाड़ सजे दक्षिण में
लिए पश्चिम में राजधानी भारत की
घने जंगलों में मिले पुष्प पशु पूरब में।

पवित्र त्रिवेणी में संगम गंगा जमुना का
स्वर गूंजते लोक गीतों के त्योहारों में
शीत लहर और ताप का अनोखा संगम
उत्तर प्रदेश संजोए विविधता हर पार्श्व में।

17. असम का राज्यगीत

Emblem of Assam

असम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित एक राज्य है। सामान्य रूप से माना जाता है कि असम नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है, वह भूमि जो समतल नहीं है। कुछ लोगों की मान्यता है कि “आसाम” संस्कृत के शब्द “अस्म ” अथवा “असमा”, जिसका अर्थ असमान है का अपभ्रंश है।

कुछ विद्वानों का मानना है कि ‘असम’ शब्‍द संस्‍कृत के ‘असोमा’ शब्‍द से बना है, जिसका अर्थ है अनुपम अथवा अद्वितीय। असम के गीत के बोल हैं –  

हिंदी अनुवाद

ओ मेरे प्रिय देश, ओ मेरे हसीन देश
इस कदर प्यारे, इस कदर संपन्न
इस कदर महान देश

ओ मेरी मीठी बोली, ओ मेरी प्यारी बोली
धरती पर कहीं और पैदा न होकर
तुम्हारी गोद में ही जनम हुआ सफल
ओ मेरी जन्मभूमी, ओ मेरी असमी मां

देख लूं एक बार सूरत तुम्हारी
मेरा जी है नहीं भरा।

18. मध्य प्रदेश

Emblem of Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है जिसे झीलों का शहर कहा जाता है। मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी।

इस राज्य का इतिहास, भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और यहाँ के लोग इसे भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं। मध्यप्रदेश के राज्यगीत के बोल इस प्रकार हैं – 

सुख का दाता, सबका साथी
शुभ का ये संदेश है

मां की गोद, पिता का आश्रय
मेरा मध्यप्रदेश है।

19. बिहार

Emblem of Bihar

बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है और इसकी राजधानी पटना है। बिहार के गीत को सत्य नारायण ने लिखा था और संगीत हरि प्रसाद चौरसिया और शिवकुमार शर्मा ने दिया था। गीत को आधिकारिक तौर पर मार्च 2012 में अपनाया गया था।

मेरे भारत के कंठहार,
तुझको शत-शत वंदन बिहार!
मेरे भारत के कंठहार,
तुझ को शत-शत वंदन बिहार!

तू वाल्मीकि की रामायण,
तू वैशाली का लोकतंत्र!
तू बोधी तत्व की करूणा है,
तू महावीर का शांतिमंत्र!

20. आंध्र प्रदेश

Emblem of Andhra Pradesh

भारत के दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा एक प्रसिद्ध राज्य है, आंध्रप्रदेश। इतिहास में यह प्रदेश हिन्दू, मुस्लिम और फिर ब्रिटिश शासनों का गवाह रहा है। भारत का यह राज्य अपने अंदर कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोये है। 

स्थानीय भाषा में राज्यगीत का ऑडियो यहां उपलब्ध है।

21. मेघालय

मेघालय, भारत के बेहद खूबसूरत राज्यों में से एक है। अपने खूबसूरती की तरह ही इसका नाम भी बड़ा ही सुंदर है। मेघालय संस्कृत के दो शब्द ‘मेघ + आलय’ के मेल से बना है। मेघालय का मतलब होता है मेघों का घर या ‘बादलों का निवास स्थान।

स्थानीय भाषा में राज्यगीत का ऑडियो यहां उपलब्ध है।

22. ओड़िशा

Emblem of Odisha

ओडिशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है, जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अपना लिया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे।

राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। ओडिशा में कंटकबी लक्ष्मीकांत महापात्र द्वारा लिखित देशभक्ति कविता ‘बंदे उत्कल जननी’ को राज्य गीत का दर्जा दिया गया है। यह गीत 1912 से स्वतंत्रता सेनानी मधुसूदन दास द्वारा स्थापित एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन उत्कल सम्मेलन की विभिन्न बैठकों में गाया गया था।

इस राज्यगीत का ऑडियो यहां उपलब्ध है।

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः भारतीय कवियों के कलम से निकली इन कविताओं पर अंग्रेजी हुकूमत ने लगा दी थी पाबंदी

Exit mobile version