Site icon The Better India – Hindi

गाडगे बाबा के पदचिन्हों पर चलकर देश की सेवा कर रहे है चंद्रपुर के श्री. सुभाष शिंदे !

चंद्रपुर, महाराष्ट्र में तुकाराम शिंदे सोने-चांदी के कारखाने में मज़दूरी किया करते थे। उनके दो बेटे और दो बेटियां थी। उनके बड़े बेटे सुभाष बचपन से ही शरारती थे। स्कूल में दोस्तों की वह हमेशा मदद करते थे। पर उनका दिल कभी पढ़ाई में नहीं लगा। तुकाराम यह बात अच्छी तरह से जानते थे, कि सुभाष को पढ़ाई करना और स्कूल जाना बिलकुल भी पसंद नहीं था।

सुभाष बताते है-

“मैं बचपन में ही समझ गया था की पढ़ाई करना मेरे बस की बात नहीं है।“

सुभाष धीरे धीरे अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे, पर जब वह 14 साल के हुए, तब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें खुद का व्यवसाय करना चाहिये।

सुभाष पिता के साथ जब काम करने लगे, तब उन्होंने ठान ली कि उनकी भी एक सोने-चांदी की दूकान होगी। वे दिन-रात इस काम को सीखने लगे ताकि उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में आसानी हो।

सुभाष को समाज कार्य के लिए सेवा सूर्य पुरस्कार दिया गया।

चंद्रपुर में ही सुभाष के एक दोस्त की भी ज्वेलरी की दूकान थी। अपने पिता के साथ काम करते-करते सुभाष, अपने उस दोस्त की दूकान में भी काम करने लगे और व्यवसाय से संबधित सभी जानकारी हासिल करने लगे। कुछ सालों बाद उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निश्चय किया। घर की आर्थिक परिस्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिये दुकान शुरू करने के लिये उन्होंने अपने दोस्तों से पैसे उधार लिए और शहर के सराफा बाजार में एक दुकान ले ली।

दुकान के उद्घाटन के लिए, उन्होंने बहुत सारे लोगों को आमंत्रित किया, जिसमें गरीब लोग- जैसे रिक्शा चलाने वालें, सब्जी बेचने वाले जैसे लोग भी शामिल थे।

सुभाष का मानना था कि अगर मैं गरीब लोगों को अपनी ख़ुशी में शामिल करूँ, तो यही लोग मेरा व्यवसाय बढ़ाने में मेरी मदद करेंगे।

उनकी यह धारणा सच साबित हुई। धीरे-धीरे सराफा बाज़ार में उनका नाम होने लगा। एक दिन उनकी मुलाकात पन्नालाल चौधरी से हुई, जो फूटपाथ पर अपनी छोटी सी दूकान में कपड़े इस्त्री किया करते थे। पन्नालाल को कुछ महीने पहले एक बेटी हुयी थी, जिसका नाम उन्होंने दिपिका रखा था और उसके दिल में छेद था। ऑपरेशन का खर्चा पन्नालाल नहीं उठा पा रहे थे, इसलिये सुभाष ने उनसे वादा किया कि वे उसके इलाज का सारा खर्चा उठाएंगे। और इस तरह दिपिका का इलाज मुंबई में हुआ।

पन्नालाल के परिवार की मदद करने के बाद, सुभाष को जैसे अपने जीवन का मकसद मिल गया। वे ज्यादा उत्साह से लोगों की उनका दुःख दूर करने में मदद करने लगे।

सुभाष गरीब मरीजो को उनके इलाज के लिये मदद करते हुए।

जिन-जिन लोगों की सुभाष ने मदद की है सब उन्हें आज बड़े पापा के नाम से पुकारते है। आज कई सालों से सुभाष आर्थिक रूप से कमज़ोर दिल के मरीजों को हार्ट-सर्जेरी के ऑपरेशन के लिए मदद करते हैं। इस काम में पैसे इकट्ठा करने के लिये, वे लोगों से मदद मांगते है। आज तक उन्होंने 500 से अधिक हार्ट पेशेंट की मदद की है। वे लोगों को आँखों के ऑपरेशन के लिये भी मदद करते हैं।

सुभाष एक अनाथालय में हमेशा कपड़े, खाना और जरूरती चीजो की मदद करते थे। सुभाष अपना जन्मदिन उस अनाथालय में मनाते है जिसमे करीबी रिश्तेदार और दोस्तों को निमंत्रण देते है। उस दिन वो आनेवाले सभी लोगो को आवाहन करते है कि अनाथालय और गरीब लोगो को अपनी इच्छा से पैसे एवम चीजे भेट दे।

एक दिन उन्हें पता चला कि पैसो के अभाव से संचालक अनाथालय बंद करने वाले है, तब वो व्याकुल हुये। उन्होंने अनाथालय के बच्चो को गोद लेने का निश्चय किया।

सुभाष के सामाजिक कार्य में उनकी पत्नी, भारती और दोनों बच्चे उनका पूरा साथ देते है

अपने शहर में एक जगह पर वो एक इमारत बनवा रहे है जिसमे अनाथालय के बच्चे रहेंगे। इस इमारत में एक वृद्धाश्रम शुरू करने का भी उनका सपना है। इसके लिये उनकी पहल शुरू हो चुकी है।

सुभाष कहते है –

“अनाथालय में बच्चे अपने करियर को चुन नहीं सकते। लडकियों को हमेशा नर्सिंग की ही ट्रेनिंग दी जाती है। मैं जिस इमारत को बनवा रहा हूँ वो सिर्फ अनाथालय नहीं होगा बल्कि बच्चो का खुदका घर भी होगा। वो बड़े होकर अपना करियर खुद चुन सकते है। बच्चे मुझे बड़े पापा कहकर पुकारते है इसलिये उनके सपनों को पूरा करना मेरा कर्तव्य है।”

सुभाष शिंदे ने आज तक बहुत सारे लोगो की मदद की  है।शुभाष की पत्नी भारती, बेटा विप्लव और बेटी स्नेहल का उनके इस काम में सहयोग है। उनके इस सामाजिक कार्य में उनका पूरा परिवार तन-मन से जुडा हुआ है। सुभाष के एक दोस्त श्रीराम पान्हेकर ने उनके इस सफर को बेहद करीब से देखा है।

श्री पान्हेकर उन सभी लोगो से मिले, जिनकी सुभाष ने मदद की। ऐसी सभी घटनाओ और कहानियों को श्री पान्हेकर ने संकलित किया और एक किताब लिखी। उस किताब का नाम रखा,‘असामान्य सामान्य माणूस- सुभाष शिंदे’। इस किताब द्वारा पाठक उन सभी लोगो के बारे में जान सकते है जिनकी सुभाष ने जिंदगी सवारी।

सुभाष अनाथालय में बच्चो को जरूरती चीजे भेट देते हुये।

 

सुभाष का मानना है-

“भगवान सिर्फ मन्दिर में ही नही है, बल्कि गरीबो में भी बसता है।इसलिये उनकी मदत करना भी ईश्वर की सेवा करने जैसा होता है। मैं गाडगे बाबा के जीवन से प्रभावित हूँ। मुझे  मेरे एक मित्र ने गाडगे बाबा के जीवन पर आधारित किताब भेट करी। उस किताब को पढने के बाद मेरे जीवन में बदलाव आया।”

संत श्री गाडगे महाराज

गाडगेबाबा समाज की सेवा करते थे। पुरे देश को स्वच्छ करने का उन्होंने बीड़ा उठाया था। अपने पुरे जीवन काल में उन्होंने स्वच्छ भारत का सन्देश दिया और लोगो को इसमे शामिल किया। देश में बहुत सारी समाज सेवी संस्थाये गाडगेबाबा के इस मिशन को आगे चला रही है। इतना ही नहीं, गाडगेबाबा के नाम से कई पुरस्कार भी दिये जाते है। गाडगेबाबा के इस मिशन से सुभाष बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुए।

गाडगेबाबा ने समाज को सन्देश दिया-

“भूखे को खाना दो, प्यासे को पानी दो, जिनके पास कपडे नहीं है उन्हें कपडे दो, घर नहीं है तो रहने का इंतेजाम करो, नौकरी नहीं है तो नौकरी मिलने में मदद करो, असाहाय को सहायता करो, दुर्बल को आत्मनिर्भर बनाओ, गरीब को शिक्षा प्रदान करो, अंधे और अपाहिज लोगो को चिकित्सा की सहायता करो, पशु-पक्षियों से प्रेम करो।”

आज गाडगे महाराज के दिए इन्ही पदचिन्हों पर चलकर सुभाष शिंदे और उनका परिवार समाज को और बेहतर बनाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। उनके इस नेक कार्य के लिए हमारी शुभकामनाएं!

 

सुभाष के समाज कार्य और उनके अनाथालय के बारे अगर आप अधिक जानना चाहते है तो उन्हें ९९७०९३१७०१ पर संपर्क कर सकते है।

इस लेख को आप अंग्रेजी में यहाँ पढ़ सकते है!


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ बांटना चाहते हो तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखे, या Facebook और Twitter पर संपर्क करे। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो 7337854222 पर भेज सकते हैं।

Exit mobile version