Site icon The Better India – Hindi

Grow Sarso Ka Saag: इस तरह से घर पर ही उगाएं ताजा और ऑर्गनिक सरसों का साग

ठंड के मौसम में लोकप्रिय पंजाबी खाना सरसों का साग (Sarso ka Saag) और मक्के की रोटी खाने का कुछ अलग ही मजा है। लेकिन सरसों का कच्चा साग हर जगह उपलब्ध नहीं होता है। उत्तर-भारत के शहरों में तो यह फिर भी मिल जाता है लेकिन अन्य बड़े शहरों में लोग सरसों के हरे साग के लिए अलग-अलग सब्ज़ी मंडियों और दुकानों की ख़ाक छानते हैं।

आज द बेटर इंडिया आपको बता रहा है कि कैसे आप अपने घर में ही सरसों का हरा साग उगा सकते हैं।

अगर आपके इलाके में ठंड का मौसम शुरू हो चुका है और आपके घर में किसी भी कोने में अच्छी धूप आती है तो आप खुद यह साग उगा सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश की गायत्री गुप्ता अपने छत पर गमलों में ही सरसों के साथ-साथ पालक और मेथी भी उगा रही हैं। वह कहतीं हैं कि इसके लिए उन्हें कोई ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी और न ही कोई बहुत ज्यादा खर्चा। “हमने अक्टूबर की शुरुआत में साग लगाया था और अब तक लगभग 4 बार इसमें से बनाकर खा लिया है,” उन्होंने कहा!

सरसों (फोटो: गायत्री गुप्ता)

क्या-क्या चाहिए:

सरसों का बीज, पॉटिंग मिक्स और गमला

कैसे लगाएं:

पौधों को आप नियमित तौर पर पानी देते रहें ताकि मिट्टी सूखे नहीं। गायत्री कहतीं हैं कि ये पौधे लगभग डेढ़-दो हफ्ते में ही इतने बड़े हो जाएंगे कि आप ऊपर से पत्ते काटकर साग बना सकें। एक बार लगाए गए बीजों से आप दो-तीन बार साग ले सकते हैं।

एक अच्छा तरीका यह भी है कि आप एक-एक हफ्ते के अंतराल पर कई बैच में बीज लगा दें ताकि आपको लगातार साग मिलता रहे।

राई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सरसों का साग उगाने के लिए आप घर पर तड़के के लिए इस्तेमाल होने वाली राई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गमलों के लिए भी आप घर पर पुराने और बेकार पड़ी चीजें जैसे बाल्टी, डिब्बे, टब या टायर आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। गायत्री ने साग उगाने के लिए अपने घर पर बेकार पड़े टायर का इस्तेमाल किया है।

इसी तरह से आप पालक और मेथी भी उगा सकते हैं। बाहर से आपको सिर्फ पालक के बीज लेने होंगे क्योंकि मेथी भी आप घर पर रखे मेथी के बीजों से लगा सकते हैं।

Grow Methi at home

इसी तरह आप पालक के बीज भी लगा सकते हैं। हालांकि, पालक को बढ़ने में मेथी और सरसों से ज्यादा वक़्त लगता है। लेकिन यह भी लगभग एक महीने के भीतर ही तैयार हो जाती है। इस तरह से आप आसानी से इन तीनों सागों का मजा इस मौसम में ले सकते हैं!

यह भी पढ़ें: Grow Lotus: जानें गमले में कैसे उगा सकते हैं कमल

संपादन – जी. एन झा


यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हो, तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखें, या Facebook और Twitter पर संपर्क करें। आप हमें किसी भी प्रेरणात्मक ख़बर का वीडियो 7337854222 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

Exit mobile version