क्या आप जानते हैं महात्मा गांधी से जुड़ी ये दिलचस्प बातें?

महात्मा गांधी के पास हमेशा एक गीता रहती थी, जबकि वह महावीर स्वामी के पंचमहाव्रत और महात्मा बुद्ध के आष्टांगिक मार्ग का पालन करते थे। 

1.

2.

महात्मा गांधी कभी भी अमेरिका नहीं गए और न ही कभी प्लेन में बैठे।

गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में करीब 1100 एकड़ में एक कॉलोनी, टॉलस्टॉय फार्म की स्थापना की थी।

3.

4.

दुनिया की प्रसिद्ध पत्रिका टाइम ने गांधी जी को 1930 में पर्सन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया था।

5.

साल 1931 की इंग्लैंड यात्रा के दौरान, महात्मा गांधी ने पहली बार रेडियो पर अमेरिका के लिए भाषण देते हुए पहला वाक्य बोला था कि 'क्या मुझे इसमें (माइक्रोफोन) बोलना पड़ेगा ( Do I have to speak into this thing)?

6.

महात्मा गांधी हर रोज़ 18 किमी पैदल चलते थे और वह अपने पूरे जीवकाल में जितना चले थे, वह पृथ्वी के 2 चक्कर लगाने के बराबर था।

7.

महात्मा गांधी ने 1934 में भागलपुर में भूकंप पीड़ितों की मदद करने के लिए, अपने ऑटोग्राफ के बदले लोगों से 5-5 रुपये लिए थे।

8.

4 जून 1944 को सिंगापुर रेडिया से एक संदेश प्रसारित करते हुए पहली बार सुभाष चंद्र बोस ने ही महात्मा गांधी को 'राष्ट्रपिता' कहकर संबोधित किया था। 

9.

उन्हें 5 बार नोबल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1948 में पुरस्कार मिलने से पहले ही उनकी हत्या हो गई। स्वीडिश अकादमी ने यह कहते हुए किसी को पुरस्कार नहीं दिया कि नोबेल कमेटी किसी भी 'ज़िंदा' उम्मीदवार को इस लायक़ नहीं समझती है।

भारत में गांधी जी के नाम पर करीब 53 और दूसरे देशों में 48 सड़कें हैं।

10.

11.

आज़ादी के बाद पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा था कि अब मैं हमारी भाषा हिंदी में ही बोलूंगा। कोई भी देश तब तक उन्नति नहीं कर सकता, जब तक वह अपनी भाषा में नहीं बोलता।

12.

महात्मा गांधी को अंग्रेज़ी सिखाने वाला शख्स आयरलैंड का रहनेवाला था।

13.

भारत जब आज़ाद हुआ, तब महात्मा गांधी इस जश्न में नहीं थे। वह दिल्ली से हजारों किमी दूर बंगाल के नोआखली में सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।

14.

जिस वाहन में महात्मा गांधी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था, उसे 1997 में मदर टेरेसा की अंतिम यात्रा में भी इस्तेमाल किया गया था।