क्या आप जानते हैं कि हाल ही में नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (NMMT) ने 'सिटी विथ बेस्ट पब्लिक टांसपोर्ट' अवॉर्ड हासिल किया है?

चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों मिला NMMT को यह अवॉर्ड?

नवी मंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट (NMMT), रोज़ के संचालन में, ईको-फ्रेंडली ईंधन पर चलने वाली बसों का सबसे अधिक उपयोग करता है।

साथ ही शनिवार, रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों के दिन NMMT की 100% ईको फ्रेंडली बसें ही चलती हैं।

Dashed Trail
Dashed Trail

NMMT ने पिछले 6 महीनों में कैशलेस टिकट बिक्री में 4 गुना बढ़ोतरी की है और प्रशिक्षित ड्राइवरों के साथ ई-बसों का सुचारू रूप से संचालन किया।

Dashed Trail

यात्रियों को बेहतर और सुचारु सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए NMMT ने ‘एकीकृत परिवहन प्रबंधन प्रणाली’ यानी ITMS को सफलतापूर्वक लागू किया।

Terrain Map

नवी मुंबई के अलावा NMMT, ठाणे, कल्याण, मुंबई और पनवेल के लिए भी इन बसों का संचालन करता है।

साथ ही NMMT, बसों की जानकारी और रियल टाइम डेटा, #NMMTMobileTracker एप्लिकेशन पर मुहैया कराता है, ताकि यात्रियों को ज्यादा इंतज़ार न करना पड़े।

Dashed Trail
Terrain Map

NMMT को इन्हीं यात्री-फ्रेंडली कोशिशों के लिए, कोच्चि में आयोजित 15वें शहरी गतिशीलता भारत सम्मेलन में, शहरी परिवहन संस्थान IUT, ने ‘सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली वाला शहर’ घोषित करते हुए सम्मानित किया।