UPSC CSE 2021 के नतीजों की घोषणा हो गई, जिसमें श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की। UPSC टॉप-10 रैंक होल्डर्स में से 4 लड़कियां रहीं। 

By Archana Dubey

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहनेवाली श्रुति शर्मा ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह इतिहास की छात्रा रही हैं।

कौन हैं UPSC टॉपर श्रुति शर्मा?

श्रुति, पिछले दो सालों से जामिया मिलिया इस्लामिया में रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ले रहीं थी।

श्रुति, दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहती हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा, उन्होंने सोशियोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री भी ली है।

किन चीजों की शौकीन हैं श्रुति?

टॉपर श्रुति शर्मा को पढ़ाई के साथ-साथ, नई-नई चीज़ें सीखना बेहद पसंद है। उन्हें आर्ट में रुचि है, आर्ट और कल्चर के बारे में पढ़ना उन्हें बेहद पसंद है।

साथ ही उन्हें सिनेमा में भी काफी दिलचस्पी है। वह नई फिल्मों के बारे में जानना और देखना पसंद करती हैं।