महिलाओं और बुज़ुर्गों  के लिए ऐसा रहा  बजट 2023...

Gray Frame Corner

महिलाओं के लिए क्या?

देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है और महिलाओं को बजट में खास तोहफ़ा मिला है।

बजट में दो साल यानी 2025 तक के लिए 'महिला बचत सम्मान पत्र' लाया गया है। 

White Frame Corner
White Frame Corner
White Frame Corner

यह एक वन टाइम न्‍यू सेविंग स्‍कीम है, जिसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।। इसके ज़रिए महिलाएं अच्‍छी-खासी सेविंग कर पाएंगी।

दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वंय सहायता समूह से जोड़ा गया है। इसे आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े प्रोडक्टिव एंटरप्राइज़ बनाए जाएंगे।

साथ ही वित्त मंत्री ने कहा है कि आने वाले समय में महिलाओं को बड़े लेवल पर कई योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति की जाएगी और बेहतर डिज़ाइन के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

Gray Frame Corner
Gray Frame Corner

बुज़ुर्गों के लिए क्या?

वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी बड़ा ऐलान किया।

White Frame Corner

उन्होंने कहा कि 'वरिष्ठ नागरिक बचत योजना' की सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये की जाएगी।

मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2023 से सीनियर सिटीज़न सेविंग स्कीम का इंटरेस्ट रेट बढ़ाकर 8% कर दिया है।

अब सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम सबसे ज़्यादा ब्याज़ देने वाली सरकारी स्कीम हो गई है, जिसे रिटायरमेंट के लिए एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इसमें निवेश करने पर टैक्स छूट से लेकर ब्याज़ तक का फ़ायदा मिलता है।