इंडियन स्टार्टअप जो बनाता है ब्लैक वॉटर जिसे पीते हैं कोहली सहित कई सेलेब्रिटीज़...

पति-पत्नी की जोड़ी आकाश और विश्वांगी वाघेला ने बहुत सारी रिसर्च के बाद AV Organics की स्थापना की।

गुजरात के वडोदरा में 2018 में स्थापित, इस स्टार्टअप ने Evocus के रूप में अपना पहला प्रॉडक्ट लॉन्च किया था।

Evocus भारत का पहला नेचुरल बॉटल्ड ऐल्कलाइन ब्लैक वॉटर है।

दुनियाभर में ब्लैक वॉटर के कई खरीदार हैं। कई भारतीय सेलेब्रिटीज़ जैसे विराट कोहली, मलाइका अरोड़ा, टाइगर श्रॉफ़ भी फिट रहने के लिए यही पीते हैं।

लंदन से ग्रेजुएट, 30 वर्षीय आकाश अपनी रियल-एस्टेट कंपनी चला रहे थे, जब 2016 में उन्हें एक आर्टिकल के ज़रिए ऐल्कलाइन वॉटर के फायदों के बारे में पता चला।

यहीं से उन्हें अपने स्टार्टअप AV Organics का आईडिया मिला।

फिर अपनी पत्नी विश्वांगी के साथ मिलकर उन्होंने इसपर काफ़ी रिसर्च की और एक्सपर्ट्स को हायर किया।

आज वडोदरा में उनका 50,000 वर्ग फुट में फैला पूरी तरह से ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग-कम-बॉटलिंग प्लांट है।

आकाश और विश्वांगी अमेरिका से मिनरल्स इम्पोर्ट करते हैं और AV Organics के ज़रिए ख़ास फॉर्मूले का इस्तेमाल करके 100% नेचुरल बॉटल्ड ब्लैक ऐल्कलाइन वॉटर बनाते हैं।

बोतलें बनाने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक बीपीए मुक्त और 100% रिसाइकिल्ड होता है।

Evocus फिलहाल पुणे व चंडीगढ़ के रिटेल स्टोर्स और पैन-इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अमेज़न, बिगबास्केट और स्नैपडील पर उपलब्ध है।