अगर आपके घर के गार्डन में फल और सब्जियां उगाने के लिए जगह नहीं है, तो वर्टिकल तरीके से उगाएं ये 10 फल और सब्जियां।

अगर हम उन सब्जियों का चुनाव करें, जो फैलते कम हैं और ऊपर की ओर बढ़ते हैं, तो हम वर्टिकल तरीके से इन्हें उगा सकते हैं।

चलिए जानें उनसे कि किन-किन फल और सब्जियों को वर्टिकली उगाया जा सकता है।

1. टमाटर

टमाटर के पौधे को आप किसी लकड़ी की सहायता से बढ़ने दे सकते हैं, फिर इसका पौधा ऊपर की ओर बढ़ेगा।

2. खीरा

कम जगह में उगाने के लिए खीरा भी एक अच्छा पौधा है, जिसे आप हैंगिंग बास्केट में भी आराम से उगा सकते हैं।

3. अंगूर

अंगूर भी एक बेल में लगने वाला फल है, जिसे आप अपनी बालकनी की रेलिंग या किसी लकड़ी की मदद से बढ़ने दे सकते हैं।

4. बीन्स

इन्हें किसी फ्रेम का सहारा देना है, यह ऊपर की ओर फैलते रहेंगे और इसमें अच्छी मात्रा में बीन्स भी उगेंगी।

5. तरबूज

चूंकि यह काफी वजनदार फल होता है, इसलिए इसे अच्छे सहारे की ज़रूरत होती है। आप अगर तरबूज के लिए फ्रेम तैयार कर रहे हैं, तो आपको लकड़ी की जगह लोहे का फ्रेम बनवाना चाहिए

6. ड्रैगन फ्रूट

यह कैक्टस की ही एक किस्म का पौधा है, जिसमें ज्यादा पत्ते नहीं होते हैं और यह बस एक डाल के रूप में ही विकसित होते हैं।

7. स्ट्रॉबेरी

हालांकि स्ट्रॉबेरी की लता नहीं होती, लेकिन इसकी डालियां नीचे की ओर मुड़ती हैं। इसलिए अगर आप इसे हैंगिंग गमले में उगाएंगे, तो आपको इससे अच्छी उपज मिलेगी।

8. मटर

मटर के पौधे भी बेल की तरह ऊपर बढ़ते हैं, इसलिए इन्हें सहारे की ज़रूरत होती है। आप गमले या कंटेनर के चारो ओर दो-तीन लकड़ी लगा दें और इनमें ऊपर की तरफ धागा बाँध दें।

9. लौकी

बेल में उगने के कारण ये ज़मीन में ज्यादा जगह नहीं रोकते और ऊपर की ओर ही बढ़ते हैं।

10. तुरई

इसकी लताओं को ऊपर की ओर बढ़ने देने और अच्छी उपज के लिए तोरई को सहारा देना ज़रूरी है। इसके लिए आप रस्सी या लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो अगर आपके पास बालकनी या छत में ज्यादा फैलने वाले पौधे लगाने की जगह नहीं है, तो वर्टिकल तरीके से इन फलों और सब्जियों के पौधे उगाएं।