मुंबई जैसे बड़े शहर में प्रकृति से जुड़े रहने के लिए 13वीं मंजिल के फ्लैट में पिछले 10 सालों से तितलियां पाल रही हैं प्रियंका सिंह।

वह इन्हें बंद करके नहीं रखतीं, बल्कि उनके घर की बालकनी में उन्होंने अपने गार्डन को कुछ इस तरह तैयार किया है कि तितलियाँ यहाँ आती रहती हैं।

प्रियंका इन तितलियों के अंडे से लेकर रसपान तक का ख्याल रखती हैं। इनका पालन-पोषण करती हैं और जब ये बड़ी हो जातीं हैं, तो बाहर खुले आसमान में उड़ जाती हैं।

प्रियंका का फ्लैट 13वीं मंजिल पर है और यहाँ पर उन्होंने अपने एक कमरे की खिड़की पर अच्छे पेड़-पौधे लगाए हुए हैं।

एक दिन प्रियंका ने देखा कि उनके एक पेड़ की पत्ती को छोटा-सा कैटरपिलर खा रहा है। उन्होंने उसे वहां से हटाया नहीं। कुछ दिनों बाद उन्होंने देखा कि यह कैटरपिलर एक बहुत ही खूबसूरत तितली बन गया।

उस घटना के बाद, प्रियंका को तितलियों से इतना लगाव हो गया कि उन्होंने तितलियों के बारे में पढ़ना शुरू किया।

उन्होंने अब तक लगभग 5000 तितलियों को पाला है। वह बताती हैं कि तितलियाँ कभी भी एक जगह नहीं टिकतीं।

वे उनके गार्डन में आती हैं, रसपान करती हैं और वहीं पर अपने अंडे देकर चली जाती हैं।

अगर उन्हें बढ़ने के लिए सही वातावरण न मिले, तो ये अंडे नष्ट हो जाएंगे। इसलिए प्रियंका इनका पूरा ध्यान रखती हैं।

आशा है,  प्रियंका की तितली से यह अनोखी दोस्ती आपको जरूर पसंद आई होगी।