UPSC के टॉपर्स से जानें परीक्षा के लिए बेहतर निबंध लिखने का तरीका

निबंध लेखन UPSC सिविल सर्विस परीक्षा का अनिवार्य और एक महत्वपूर्ण भाग है। यह मुख्य परीक्षा के नौ पेपरों में से एक है।

इस पेपर में दो निबंध लिखने होते है,  जिनमें से दोनों की शब्द सीमा 1000 - 1200 होगी। उम्मीदवारों को चार विषयों में से एक विषय का चयन करने के लिए दिया जाएगा। निबंध का पेपर कुल 250 अंकों का होता है।

IAS अधिकारी प्रतीक राव ने निबंध पेपर में 147 अंक हासिल किए थे, जो एक अच्छा स्कोर माना जाता है।

चलिए जानें कैसे इस पेपर में अच्छे अंक हासिल कर सकते हैं।

1.  उनका कहना है कि अच्छा लिखने के लिए आपको ज़्यादा पढ़ना चाहिए।

2.  अपनी कॉपी खुद चेक न करें किसी दूसरे इंसान को पढ़ने के लिए दें।

वह कहते हैं, "उम्मीदवारों को कोशिश करनी चाहिए कि उनका निबंध आकर्षक हो।  जहां तक संभव हो, अपने निबंध में उपाख्यानों और वास्तविक जीवन की घटनाओं को शामिल करें।"

3.

4.  सरकारी निबंध कैसे लिखे जाते हैं, यह जानने के लिए 'योजना पत्रिका' ज़रूर पढ़ें।

2017 की परीक्षा में AIR- 1 हासिल करने वाले अनुदीप दुरीशेट्टी ने भी निबंध से जुड़े टिप्स साझा किए।

1.  उनका कहना है, "किसी निबंध का परिचय यानी शुरुआती भाग,  फिल्म की ओपनिंग जैसा होता है। इसलिए इसे मजबूत और रोचक बनाना चाहिए।"

2.  एक अच्छा लेख, पाठकों के अंदर जिज्ञासा पैदा करता है।  उनके अंदर कुछ सवाल उठते हैं, जिसके जवाब के लिए वह पूरा लेख पढ़ते हैं।

3. अपने निबंध में आंकड़ों और तथ्यों को शामिल करने की कोशिश करें।  यह परीक्षक का ध्यान खींचने का एक अच्छा तरीका है।

4.  वह बताते हैं, 'यदि आपका निबंध अच्छे फ्लो में  है और हर तर्क अगले वाक्य से मिलता हैं तो आपको थीसिस कथन लिखने की भी कोई जरूरत नहीं है।"

पढ़ें ऐसे और लेख यहाँ

AS दिव्या मित्तल ने दिए 12 पेरेंटिंग टिप्स जिनसे हर अभिभावकों को  मिलेगी प्रेरणा