चाँद और सूरज के बाद, 2024 में ISRO कर रहा है शुक्र की तैयारी!
जानिए कौनसे 5 खास मिशन पर काम करेगा देश अगले साल!
1. NISAR
नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) पर नासा और इसरो मिलकर काम कर रहे हैं। जहां दोनों अंतरिक्ष एजेंसियों ने एक सिंथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह लॉन्च करने के लिए साझेदारी की है।
2. Venus Orbiter Mission
Venus Orbiter Mission में इसरो पहली बार शुक्र ग्रह की कक्षा में जाने के लिए एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करने की योजना बना रहा है। यह अंतरिक्ष यान ग्रह के वायुमंडल का पता लगाने के लिए पांच साल तक शुक्र की परिक्रमा करेगा।
3. X-ray Polarimeter Satellite
XPoSat (एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट) यह ब्रह्मांडीय एक्स-रे के ध्रुवीकरण का अध्ययन करने के लिए 2024 के पहले महीने में ही लॉन्च किया जाएगा। यह कम से कम 5 सालों तक वहीं रहेगा और Pulsars, Black hole x ray binaries, Active galactic nuclei का निरीक्षण करेगा।
4. गगनयान1
गगनयान1 भारत का पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान है। यह अंतरिक्ष कैप्सूल तीन लोगों को ले जाने के लिए तैयार किया गया है।
5. INSAT 3DS
NSAT 3DS Indian National Satellite System का हिस्सा है, जिसे इसरो बना रहा है। इस मिशन को जनवरी 2024 के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। इसके ज़रिए मौसम प्रणाली, आपदा प्रबंधन और मौसम संबंधी पूर्वानुमानों की जानकारी हासिल की जाएगी।