अपने देश के संसद भवन के बारे में क्या जानते हैं आप ये 10 तथ्य?

1. 12 फरवरी 1921 को संसद भवन के निर्माण की नींव रखी गयी थी |

2. संसद भवन को बनाने में 83 लाख का खर्च आया था |

 3. देश की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी संसद में है।

4. पहले संसद के सेंट्रल हॉल में देश का सुप्रीम कोर्ट कार्य करता था।    

 5.  सेंट्रल हॉल में ही 15 अगस्त 1947  को अंग्रेज़ों से भारत में सत्ता का हस्तांतरण हुआ था।

 6. संसद की लाइब्रेरी में भारत के संविधान की हिंदी और अंग्रेजी में हाथ से लिखी प्रतिलिपियां मौजूद हैं, जिन्हें नाइट्रोजन गैस से भरे चैंबर में सुरक्षित रखा गया है।

7. संसद भवन की गोलाकर संरचना निरंतरता की प्रतीक है, जो यह दर्शाती है कि  यह सत्ता बनी रहेगी और कभी खत्म नहीं होगी।

8. राज्यसभा में जहाँ राज्यों की परिषद होती है, तो वहीं लोकसभा जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व करती है |

9.  पूरे भवन में 12 दरवाज़ें और एक मुख्य द्वार है।

10. लोकसभा के कालीन का रंग हरा है, जो दर्शाता है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां के लोगों को जमीनी स्तर से चुना जाता है। राज्यसभा के कालीन का रंग लाल है, जो रॉयल्टी को दर्शाता है और यह स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान भी दर्शाता है।

यह भी जरूर पढ़ें 

क्या आप जानते हैं देश के हर राज्य का अपना एक अलग चिन्ह है?