सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी खास बातें

19 सितंबर 1965 को ओहायो के यूक्लिड शहर में जन्मीं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं।

सुनीता 2006 में पहली बार अंतरिक्ष में गई थीं। उस वक्त उन्होंने 195 दिन अंतरिक्ष में बिताए थे।

उन्होंने अंतरिक्ष में सबसे ज्यादा समय तक रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साथ ही उन्होंने 50 घंटे तक स्पेस वॉक करने का रिकॉर्ड भी बनाया।

सुनीता, पहली बार अंतरिक्ष में अपनी यात्रा में अपने साथ भगवद्गीता, भगवान गणेश की मूर्ति और समोसा लेकर गई थीं। 

दूसरी बार वह स्पेस में अपने साथ मछली और मेंढक भी ले गई थीं।

सुनीता विलियम्स को दो बार डिफेंस सुपीरियर सर्विस मेडल, दो बार नेवी कमेंडेशन मेडल, एक बार लिजन ऑफ मेरिट और मरीन क्रॉप अचीवमेंट मेडल से नवाज़ा जा चुका है।